पछवादून में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वाल्मीकि जन्म दिवस

विकासनगर पछवादून में महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:34 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:34 AM (IST)
पछवादून में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वाल्मीकि जन्म दिवस
पछवादून में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वाल्मीकि जन्म दिवस

संवाद सहयोगी, विकासनगर: पछवादून में महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विकासनगर और सेलाकुई में आयोजित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान और सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। समाज से जुड़े व्यक्तियों ने वाल्मीकि मंदिरों में ध्वजारोहण और भजन-कीर्तन किया।

विकासनगर में वाल्मीकि समाज सभा की ओर से हुए कार्यक्रम में विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान व नगर पालिका की अध्यक्ष शांति जुंवाठा ने शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महर्षि वाल्मीकि की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि सभी को महर्षि के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान वाल्मीकि मंदिर में ध्वजारोहण करने के साथ-साथ भजन कीर्तन और रामायण पाठ भी किया गया। कार्यक्रम के पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह बाबी, अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, प्रधान रितेश मंचल, अमरदीप टांक, सुरेश चंद, विवेक सिंह टांक, नरेश कुमार, अनुपमा टांक, अनुज मचल, प्रेम सिंह, ज्ञानचंद टांक, कमल राज, हरि सिंह टांक, सतीश कुमार, विनीत टांक, गोविदा मंचल, मुकेश घाघट उपस्थित रहे।

उधर, सेलाकुई स्थित वाल्मीकि मंदिर में क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अवतार लेने वाले देवी-देवता और ऋषि-मुनियों ने जनमानस को धर्म के मार्ग का अनुसरण कराया है। इसके साथ ही उन्होंने समाज में रहने व जीवन को व्यतीत करने के तरीके भी बताए हैं। कहा कि इन्हीं मार्गो पर चलने से एक व्यवस्थित समाज का निर्माण हो सकेगा। इस मौके पर सेलाकुई के पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, नाथीराम, राजकुमार, मीता सिंह, ज्ञान सिंह राणा, रविद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी