भाजपाइयों ने बूथों पर मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस

विकासनगर भारतीय जनता पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस विभिन्न बूथों पर मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:42 PM (IST)
भाजपाइयों ने बूथों पर मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस
भाजपाइयों ने बूथों पर मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस

संवाद सहयोगी, विकासनगर: भारतीय जनता पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस बूथ स्तर पर मनाया। पछवादून के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। विकासनगर के बैरागीवाला, बंशीपुर में कार्यकत्र्ताओं ने उत्साह के साथ जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने विचार गोष्ठी आयोजित कर कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता है।

विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के बूथों पर पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से संचालित जनहित की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश लगातार उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने गरीब, मजदूर, महिलाओं और बच्चों को सरकार की योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित की। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष ओमवीर गुप्ता, प्रवीण कुमार, तेजपाल, घनश्याम सैनी, विनोद कुमार, नसीम, शबाना, पंकज शर्मा, हरभजन सिंह आदि उपस्थित रहे। विकासनगर ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 75 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक विकासनगर कुलदीप कुमार ने पुष्प अर्पित की और बूथ के कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चितक और संगठनकत्र्ता थे। भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष और समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मोहित शर्मा, महामंत्री नरेंद्र तोमर, सुभाष सकलानी, सुनील पठानिया, इकाई अध्यक्ष खुशीराम, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि राणा, छेदीलाल भारती, मल्लाराम आदि कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर विकासनगर शहर मंडल के समस्त बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर धीरेंद्र पटवाल, अजय जुयाल, धीरेन्द्र पटवाल, बीना डोभाल, किरन चंद, अमन गोसाईं,रतन गोसाई, बबीता, सुधा गोसाईं, सरोज आदि उपस्थित रहे।

उधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर सहसपुर विधानसभा के विभिन्न बूथों पर विधयक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सभी कार्यकत्र्ताओं को संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर पर देने की आवश्यकता है। इसके लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं को योजना बनाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों के बारे में भी कार्यकत्र्ता अपने क्षेत्र की जनता को जागरूक करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फस्र्वाण, रीता, मुनेश देवी, राहुल पुंडीर, संजीव मिनाश, लक्ष्मण सिंह गुसाईं, राकेश भट्ट, वीके शर्मा, दुर्गेश कुमार, अनुज कुमार, रामेश्वर दास, पंडित रामशरण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी