आस्था के साथ मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मदिन

विकासनगर शनिवार को पछवादून में संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मदिन आस्था के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:16 PM (IST)
आस्था के साथ मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मदिन
आस्था के साथ मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, विकासनगर: शनिवार को पछवादून में संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मदिन आस्था के साथ मनाया गया। कहीं पर भंडारे का आयोजन हुआ तो कहीं पर झुग्गी बस्ती में जाकर जन्मदिन की खुशियां बच्चों के साथ मनाई गईं।

ग्राम सभा सहसपुर के वार्ड नंबर 15 में संत रविदास के जन्मदिन पर ईशम सिंह मेहता को रस्म पगड़ी के बाद श्री रविदास मंदिर समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया। जन्मदिन अवसर पर हुए भंडारे में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने उत्साह से प्रसाद चखा। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान सुंदर थापा, लक्ष्मी अग्रवाल, पीके अग्रवाल, सुशील चोपड़ा, राजेंद्र सिंह, राजेश, भूमिया, शुभम मेहता, कालूराम मेहता, माला देवी, अर्चना मौर्य, होशियार सिंह मेहता, रामस्वरूप, अशोक तोमर, संकटेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार सूर्यवंशी, राजपाल आदि शामिल रहे।

वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर व मंडल अध्यक्ष सुनीता गुलेरिया की अध्यक्षता में संत रविदास का जन्मदिन मनाया गया। मोर्चा से जुड़ीं महिलाओं ने डाकपत्थर की झुग्गी बस्ती में जाकर बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया। महिला मोर्चा की ओर से बच्चों को पेंसिल, कॉपी, रबड़ आदि प्रदान की गई। छोटे बच्चों ने कविता, गीत गाकर रविदास जन्मदिन कार्यक्रम को आस्था से जोड़ा। इस अवसर पर जिला मंत्री बीना डोभाल, सुमित्रा भट्ट, कांति देवी, टीना जुवांठा, सरोज गांधी, दीपा, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, संत रविदास मंदिर डाक्टरगंज में पूजन कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नंदलाल, महिपाल सिंह, जगदीश प्रसाद, ऋषिपाल, राकेश, राजेश, सोनू, अरुण कुमार सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी