केदारनाथ में महंगा खाना बेचने की शिकायत का सरकार ने लिया संज्ञान, ऐसा करने वालों पर दर्ज होगा केस

पर्यटन धर्मस्व व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ में महंगा खाना बेचने की शिकायत पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ऐसा करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए उन पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस तरह की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:32 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:32 AM (IST)
केदारनाथ में महंगा खाना बेचने की शिकायत का सरकार ने लिया संज्ञान, ऐसा करने वालों पर दर्ज होगा केस
केदारनाथ में महंगा खाना बेचने की शिकायत का सरकार ने संज्ञान लिया है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। केदारनाथ में महंगा खाना बेचने की शिकायत का सरकार ने संज्ञान लिया है। ऐसा करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। पर्यटन, धर्मस्व व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ऐसा करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए उन पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भारी बरसात के मद्देनजर सिंचाई व पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भी सतर्क रहने को कहा है।

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि भारी बरसात और सड़क बंद होने के कारण केदारनाथ में फंसे यात्रियों से वहां के कुछ होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक खाने के अधिक दाम वसूल रहे हैं। 50 रुपये की खाने की थाली के 500 रुपये तक वसूल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की लूट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही सभी बाधित मार्गों को खोल दिया जाएगा।

प्रशासन ने चारधाम यात्रा मार्ग पर सभी धर्मशालाओं को खुलवाने के साथ ही यात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी कर दी है। कैबिनेट मंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन को सुंदरखाल, रामनगर में फंसे व्यक्तियों को तत्काल रेसक्यू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के साथ ही पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा है।

----------------------

सुरेंद्र कुमार बने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया सलाहकार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष तथा मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। राज्य बनने के बाद सुरेंद्र कुमार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया कमेटी के चेयरमैन व मुख्य प्रवक्ता की भूमिका संभाल चुके हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन, छात्र आदोलन समेत विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

अमरजीत को बनाया सलाहकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस आइटी विभाग के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह को अपना इंटरनेट मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें:- Chardham Yatra 2021: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू, बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा फिलहाल रोकी गई

chat bot
आपका साथी