सहारनपुर के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

विकासनगर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:24 PM (IST)
सहारनपुर के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा
सहारनपुर के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

जागरण संवाददाता, विकासनगर: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच भी शुरू कर दी है। आरोप है कि युवक ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म किया, इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई।

महिला ने दी तहरीर में कहा कि वह क्षेत्र के एक गांव में किराये पर कमरा लेकर अकेले रहती है। 12 नवंबर की रात में उसके दरवाजे पर किसी ने आवाज लगाई, जब उसने दरवाजा खोला तो जानी कुमार निवासी ग्राम शेरपुर थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश खड़ा था। युवक को वह पहले से जानती थी, उसे देखकर उसने दरवाजा बंद कर लिया। इस पर आरोपित ने कुछ जरूरी बात करने की बात कहते हुए दरवाजा फिर खुलवाया। कमरे में आने के बाद जानी कुमार इधर-उधर की बात करने लगा और उसने फोन पर अश्लील फोटो दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी वीडियो भी बनाई। आरोपित ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। महिला का आरोप है कि आरोपित ने 16 नवंबर तक उसके साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक कृत्य भी किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित जानी कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल के अनुसार मामले की विवेचना थाना कालसी की दारोगा अंजना चौहान को सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी