गोदाम से खाद्यान्न आवंटन न करने पर अधिकारियों से जवाब तलब

संभागीय खाद्यान्न नियंत्रक चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने विक्रेताओं को खाद्यान्न आवंटन न करने पर गोदाम के अधिकारियों से जवाब मांगा है

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:30 AM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:30 AM (IST)
गोदाम से खाद्यान्न आवंटन न करने पर अधिकारियों से जवाब तलब
गोदाम से खाद्यान्न आवंटन न करने पर अधिकारियों से जवाब तलब

देहरादून, जेएनएन। शहरभर की 197 राशन की दुकानों में मंडरा रहा खाद्यान्न का संकट अब दूर होता नजर आ रहा है। सोमवार से राशन विक्रेताओं को सरकारी गोदाम से खाद्यान्न आवंटन शुरू हो गया है। संभागीय खाद्यान्न नियंत्रक चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने विक्रेताओं को खाद्यान्न आवंटन न करने पर गोदाम के अधिकारियों से जवाब मांगा है। उन्होंने निर्देश दिए कि रोस्टर प्रणाली के नियमों की आड़ में किसी भी राशन की दुकान का खाद्यान्न आवंटन न रोका जाए।

दैनिक जागरण में 10 दिसंबर के अंक में 'शहर की 197 दुकानों में खाद्यान्न संकट' समाचार प्रकाशित कर राशन उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इसमें बताया था कि रोस्टर प्रणाली नियम के तहत शहर की आधी राशन की दुकानों को गोदाम से खाद्यान्न आवंटन नहीं हो सका है। 

जिससे उपभोक्ताओं को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा। खबर प्रकाशित होने के बाद आरएफसी धर्मशक्तू ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने गोदाम से खाद्यान्न आवंटन नहीं करने पर हैरानी जताई और कहा कि रोस्टर प्रणाली में नियमों की जटिलताओं के कारण खाद्यान्न आवंटन नहीं रोका जा सकता। 

उन्होंने गोदाम प्रभारी को गोदाम से प्रतिदिन 2000 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन करने के निर्देश दिए, ताकि हर क्षेत्र के राशन विक्रेताओं को आवश्यकतानुसार आवंटन हो सके। बता दें कि रोस्टर प्रणाली में महीने की एक तारीख से क्षेत्रवार राशन की दुकानों को राशन बांटने का नियम है। रोस्टर प्रणाली के तहत क्षेत्र की 197 दुकानों में 10 से 16 तारीख तक राशन आवंटन होना है। इसलिए इन दुकानों में अब तक राशन नहीं पहुंचा है। उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। 

इन क्षेत्रों में हो रही समस्या : क्लेमेनटाउन, कनॉट प्लेस, खुड़बुड़ा, डालनवाला, मसूरी, प्रेमनगर, मियांवाला। 

यह भी पढ़ें: गोदाम से खाद्यान्न आवंटन न करने पर जांच के आदेश

यह भी पढ़ें: सरकारी गोदाम में नहीं पहुंचा खाद्यान्न, रोस्टर प्रणाली पर सवाल

chat bot
आपका साथी