देहरादून में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में कांस्टेबल पर मुकदमा

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के आरोप में कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल अजबपुरकलां क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की थी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:23 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:23 AM (IST)
देहरादून में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में कांस्टेबल पर मुकदमा
देहरादून में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में कांस्टेबल पर मुकदमा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के आरोप में कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, अजबपुरकलां क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की थी। युवती का आरोप है कि कांस्टेबल मनीष भंडारी निवासी गौचर से उसकी मुलाकात दिसंबर 2016 में हुई थी।

इसी दौरान कांस्टेबल ने उसके साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने सबको बताने की बात कही तो कांस्टेबल ने रोने का नाटक करते हुए युवती को शादी का झांसा दिया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद फिर से होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद युवती को पता लगा कि वह गर्भवती हो गई तो उसने यह बात कांस्टेबल को बताई।

मार्च 2018 को कांस्टेबल युवती को हरिद्वार के एक अस्पताल में ले गया और गर्भपात करा दिया। 2020 में फिर कांस्टेबल ने युवती को करनपुर स्थित अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह दोबारा गर्भवती हो गई। इसके बाद कांस्टेबल ने दोबारा से जबरन उसका गर्भपात करा दिया। कुछ समय पहले युवती ने कांस्टेबल के भाई व बहन के वाट्सएप स्टेटस देखे। जिससे पता लगा कि कांस्टेबल ने किसी अन्य युवती के साथ शादी कर ली है। अब कांस्टेबल धमकी दे रहा है कि यह बात किसी को बताई तो वह जान से मार देगा। कांस्टेबल पूर्व में हरिद्वार पीएसी में था और वर्तमान में एफएसएल देहरादून में तैनात है।

यह भी पढ़ें-रायवाला में नाबालिग से दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की दी धमकी; ऐंठे तीन लाख और ज्वेलरी भी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी