कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को किया सम्मानित

कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति में उत्कृष्ट सुधारों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को सम्मानित किया। डॉ निशंक को यह सम्मान नई दिल्ली में उनके आवास पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:43 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:43 AM (IST)
कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को किया सम्मानित
कैंब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए सम्मान को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ग्रहण करते केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति में उत्कृष्ट सुधारों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को सम्मानित किया। डॉ निशंक को यह सम्मान नई दिल्ली में उनके आवास पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस मौके पर डॉ निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवादी विजन का परिणाम है। नीति निर्माण में सभी हितधारकों को शामिल करने के परिणाम अच्छे रहे। प्रत्येक हितधारक इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता है। नई शिक्षा नीति मानवीय मूल्यों को समाहित कर शारीरिक व मानसिक विकास को सुनिश्चित करेगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश की शिक्षा नीति नए युग का सूत्रपात करेगी। गुणवत्तापरक नवाचारयुक्त शिक्षा प्रणाली समानता, समावेशिता, पहुंच के सिद्धांतों पर निर्मित हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी का संपूर्ण विकास करना है। उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय के देश में अधिगम आधारित शिक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए आभार जताया। 

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के वैश्विक प्रबंध निर्देशक राड स्मिथ ने लंबे समय बाद भारतीय शिक्षा प्रणाली में आए सुधारात्मक बदलावों की प्रशंसा करते हुए डॉ निशंक के प्रयासों को परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने कहा कि भारत प्राचीनकाल से ही प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का घर रहा है। विश्व को अंकगणित और त्रिकोणमिती भारत से प्राप्त हुई है। कैंब्रिज के एशिया प्रभारी गोविंदन ने शिक्षा मंत्रालय की ओर से नीति निर्माण के दौरान प्रत्येक हितधारक से व्यापक परामर्श प्रक्रिया की सराहना की। इस अवसर पर अरविंदो सोसाइटी के सचिव विजय पोद्दार, कैंब्रिज की प्रीति, एचडीएफसी बैंक समूह अध्यक्ष आशिया, अरविंदो सोसाइटी शिक्षा प्रमुख संभ्रांत शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को वातायन लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से कि‍या गया सम्मानित

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग के इस गांव को जल संरक्षण में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, प्रधानमंत्री मोदी ने भी की थी तारीफ

chat bot
आपका साथी