कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा - प्रभावित इलाकों में गैस व ईंधन का हो समुचित इंतजाम

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि प्रभावित इलाकों में गैस व ईंधन का समुचित इंतजाम हो। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इनकी कमी न हो।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:48 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:48 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा - प्रभावित इलाकों में गैस व ईंधन का हो समुचित इंतजाम
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आपदा प्रभावित इलाकों में गैस व ईंधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों में गैस व ईंधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इनकी कमी न हो। उन्होंने हर्षिल से लम्खाग पास पर लापता ट्रेकर के लिए सर्च आपरेशन चलाने के भी निर्देश दिए।

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बीच कई स्थानों पर फंसे हुए पर्यटक व यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने का काम कर रही है। प्रभावित इलाकों में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर्षिल से लम्खाग पास होते हुए छितकुल हिमाचल की ट्रेकिंग पर लापता हुए 11 पर्यटकों के मामले की जांच करते हुए सर्च आपरेशन में तेजी लाई जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को प्रदेश के साहसिक खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाए। उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाभारत, रामायण व विवेकानंद सर्किट के साथ ही अन्य धार्मिक सर्किट का भी तेजी से प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में शामिल कारवां योजना पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी साहसिक पर्यटन कर्नल अश्विनी पुंडीर (सेनि), निदेशक पर्यटन ले. कर्नल दीपक खंडूड़ी (सेनि) समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गृह मंत्री शाह से महाराज ने की अंततराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चर्चा

राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान उनसे हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संबंध में चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस संबंध में गंभीरतापूर्वक विचार करने की बात कही। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हवाई सर्वेक्षण के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भोज के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से हरिद्वार में अंततराष्ट्रीय एयरपोर्ट की जरूरत को लेकर चर्चा की। उन्होंने गृह मंत्री से कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक नगरी में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की आवश्यकता है, ताकि यहां देश-विदेश से पर्यटक आ सकें।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उनसे संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को यह भी बताया कि उत्तराखंड और गुजरात का गहरा संबंध है। भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध की पत्नी और बाणासुर की पुत्री ऊषा हिमालय की रहने वाली थी। जब वह द्वारिका गईं तो वहां उसने जमकर नृत्य किया। जब उनसे पूछा गया है कि यह नृत्य उन्होंने कहां से सीखा है तो उसने बताया कि यह नृत्य उसने मां के गर्भ में ही सीख लिया था। तब से इस नृत्य का नाम गर्भा (गरबा) पड़ा।

यह भी पढ़ें:- VIDEO : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, आपदा की घड़ी में देवभूमि उत्‍तराखंड के साथ है केंद्र सरकार

chat bot
आपका साथी