कांग्रेस हमेशा बिचौलियों व माफिया के साथ: अरविंद पांडेय

पंचायतीराज विद्यालयी शिक्षा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पाडेय ने कृषि विधेयकों को लेकर काग्रेस पर बड़ा हमला बोला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:21 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:21 PM (IST)
कांग्रेस हमेशा बिचौलियों व माफिया के साथ: अरविंद पांडेय
कांग्रेस हमेशा बिचौलियों व माफिया के साथ: अरविंद पांडेय

राज्य ब्यूरो, देहरादून: पंचायतीराज, विद्यालयी शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पाडेय ने कृषि विधेयकों को लेकर काग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बिचौलियों व माफिया का साथ दिया है। इसी वजह से सुनियोजित तरीके से किसानों के लिए महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में संसद में कृषि संबंधित तीनों विधेयकों को पारित कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी कैबिनेट के साथ ही सांसदों का अभिनंदन किया। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, उनकी आमदनी बढ़ाने और जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार, कृषि मंत्रालय और कृषि विज्ञानी जुटे हैं। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने कृषि विधेयकों का विरोध कर रही कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लंबे शासन में कृषि संबंधी नीतियों की वजह से किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होते रहे हैं। कांग्रेस कालाबाजारी करने वालों के साथ खड़ी रही है। कोविड-19 महामारी के समय में भी कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश से बाज नहीं आ रही है।

chat bot
आपका साथी