शिक्षकों के लिए खुशखबरी, डॉ भक्तदर्शन पुरस्कार राशि दोगुना करने पर मंथन

उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के लिए खुशखबरी। सरकार डा भक्तदर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। मौजूदा पुरस्कार राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने के विभाग के प्रस्ताव पर शासन विचार कर रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 03:38 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 03:38 PM (IST)
शिक्षकों के लिए खुशखबरी, डॉ भक्तदर्शन पुरस्कार राशि दोगुना करने पर मंथन
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के लिए खुशखबरी। सरकार डा भक्तदर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। मौजूदा पुरस्कार राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने के विभाग के प्रस्ताव पर शासन विचार कर रहा है। इस पुरस्कार के दायरे में कृषि और औद्यानिकी-वानिकी से जुड़े शिक्षकों को भी शामिल करने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है।स्कूली शिक्षा में शिक्षकों को राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार की व्यवस्था लंबे अरसे से है। उच्च शिक्षा में स्कूली शिक्षा की तर्ज पर राज्यस्तरीय डा भक्तदर्शन पुरस्कार देने की व्यवस्था बीते वर्ष प्रारंभ की जा चुकी है। यह पुरस्कार कला, वाणिज्य, विज्ञान, भाषा के साथ ही मेडिकल व इंजीनियरिंग श्रेणी में देने का प्रविधान है। हालांकि बीते वर्ष सिर्फ चार श्रेणियों में ही यह पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है। तय किया गया है कि पुरस्कार का दायरा बढ़ाया जाएगा।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत ने बताया कि पुरस्कार की श्रेणियों में इजाफा किया जाएगा। उच्च शिक्षा के अन्य क्षेत्रों कृषि शिक्षा व औद्यानिकी एवं वानिकी में भी इस पुरस्कार देने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में पुरस्कार की पहल का शिक्षकों में अच्छा संदेश गया है। इस वजह से इसका दायरा बढ़ाकर उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षकों को भी इस योजना के दायरे में लाने की पैरवी की जा रही है। साथ ही पुरस्कार की राशि बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। मौजूदा धनराशि को तकरीबन दोगुना किया जा सकता है। इस पर भी विचार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी