बूथ स्तर पर मजबूती के लिए प्रयास करें कार्यकत्र्ता

विकासनगर भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण और सहसपुर मंडल की कार्यसमितियों की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करने के सुझाव दिये।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:18 PM (IST)
बूथ स्तर पर मजबूती के लिए प्रयास करें कार्यकत्र्ता
बूथ स्तर पर मजबूती के लिए प्रयास करें कार्यकत्र्ता

संवाद सहयोगी, विकासनगर: भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण और सहसपुर मंडल की कार्यसमितियों की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा के सभी संगठनों के पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेने के साथ उन्हें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिये गए। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर जानकारी देने की बात पर भी जोर दिया।

होर्रावाला के रजौली स्थित रामलीला भवन में हुई सहसपुर मंडल की कार्यसमिति में प्रदेश मंत्री नीरू देवी और मंडल प्रभारी पंकज शर्मा ने कार्यकत्र्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। अपने अलग-अलग संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा देश और दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। कार्यकत्र्ताओं की मेहनत के कारण ही उन्नति हुई है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें जनता की राहत के लिए जिन योजनाओं का संचालन कर रही हैं। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रदेश सरकार की ओर से कराये गए क्षेत्र विकास के कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू नेगी, जिला नियोजन समिति के सदस्य यशपाल नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद लक्खा, शरद रावत, नवीन रावत, संजय नौटियाल उपस्थित रहे।

वहीं भाजपा के विकासनगर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कार्यकत्र्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी मेहनत से जुटने को कहा। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई। इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण मित्तल, मंडल प्रभारी घनश्याम नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी