जंवरा लगाकर बुजुर्गो का लिया आशीर्वाद

गोरखा समाज का पांच दिवसीय दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:28 PM (IST)
जंवरा लगाकर बुजुर्गो का लिया आशीर्वाद
जंवरा लगाकर बुजुर्गो का लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, देहरादून: गोरखा समाज का पांच दिवसीय दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दूसरे दिन घरों में सदस्यों ने सिर पर जंवरा लगाकर बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा रिश्तेदारों के यहां शाम को सामूहिक भोजन कर एकता का संदेश दिया।

सोमवार सुबह घरों में रिश्तेदारों का स्वागत किया गया। शाम के वक्त अरसा, अनारसा, बटुक, गोरखा चटनी आदि परोसे गए। पांच दिन तक चलने वाले इस उत्सव को गोरखा समाज विशेष तरीके से मनाता हैं। इस त्योहार में दशहरा के दिन परिवार में सबसे बड़ा सदस्य अपने से छोटे को चावल और दही का टीका लगाता है। जिसे नेपाली में अछेता कहते हैं। इसके साथ ही उगाए हुए जौ को टीके के बाद कान में लगाया जाता है। गोर्खाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के साथ घर में जौ (जंवरा) बोया जाता है।

chat bot
आपका साथी