भाजयुमो ने रैली निकाल किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

भाजयुमो की विभिन्न इकाइयों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत में बाइक रैली निकाली। आतिशबाजी और फूल मालाओं से नए अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 03:25 PM (IST)
भाजयुमो ने रैली निकाल किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
भाजयुमो ने रैली निकाल किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

देहरादून, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा की विभिन्न इकाइयों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत में बाइक रैली निकाली। आतिशबाजी और फूल मालाओं से नए अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके बाद सर्वे चौक स्थित एक ऑडिटोरियम में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गोष्ठी भी आयोजित की गई।

शनिवार को रेसकोर्स स्थित विधायक हॉस्टल से भाजयुमो कार्यकर्ता बाइक और स्कूटर पर सवार होकर रैली के रूप में रवाना हुए। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार पहुंचे। रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ राजपुर रोड विधायक खजान दास, मसूरी विधायक गणेश जोशी आदि भी शामिल रहे। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आने वाला भविष्य युवाओं का है।

सीएए देश आजाद होने पर ही लागू हो जाना चाहिए था। कार्यक्रम को राष्ट्रीय युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य राहुल सारस्वत, संगठन महामंत्री अजय कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान आदित्य चौहान, राजीव उनियाल, अंशुल चावला, राहुल रावत, आशीष रावत, शुभम सेमल्टी, जितेंद्र बिष्ट, भावना, प्रियंका के साथ ही भाजयुमो महानगर महामंत्री राजेश रावत, चंदन कन्नौजिया, सचिन कुमार, विवेक डंगवाल, आशीष गुसाईं, अनिल नौटियाल, जयवीर राणा, रंजीत सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग होगा मजबूत: राजकुमार

कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि वह एससी-एसटी विभाग को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत करने के लिए सभी 13 जिलों में भ्रमण करेंगे। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में बतौर प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर राजकुमार के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह मलिन बस्तियों को मालिकाना हक प्रदान करने के लिए व्यापक स्तर पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों के खिलाफ धरना व प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर दोस्ती में बदली दो विधायकों की दुश्मनी, कुछ ऐसे मिले दिल

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र बिंद्रा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अशोक वर्मा, राजेंद्र शाह, अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, सोम प्रकाश वाल्मीकि, किशोरी लाल, नीरज नेगी, आशु आदि मौजूद रहे।

 यह भी पढ़ें: नई कांग्रेस कमेटी घोषित होते ही विवाद, विधायक धामी ने दी कांग्रेस छोड़ने की धमकी

chat bot
आपका साथी