भाजयुमो ने सरोना गांव में 105 परिवारों को पहुंचाई मदद, पढ़िए पूरी खबर

जयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने दूरस्थ गांव सरोना में 105 परिवारों को राशन व सुरक्षा उपकरण प्रदान किए। सेवा ही संगठन अभियान के तहत यह सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:44 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:44 AM (IST)
भाजयुमो ने सरोना गांव में 105 परिवारों को पहुंचाई मदद, पढ़िए पूरी खबर
सरोना गांव में भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी के नेतृत्व में कोरोना उपचार किट वितरित की गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने दूरस्थ गांव सरोना में 105 परिवारों को राशन व सुरक्षा उपकरण प्रदान किए। सेवा ही संगठन अभियान के तहत यह सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अस्थल, बीर सिंह चौहान, युवा मोर्चा प्रवक्ता व त्रिकोण सोसायटी की अध्यक्ष नेहा शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बीर सिंह चौहान ने कहा कि हर एक भाजपा कार्यकर्त्‍ता निरंतर सेवा कार्यो में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को राशन के साथ ही आयुष किट, मास्क, सैनिटाइजर, इम्यूनिटी बूस्टर सीरप उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान नेहा जोशी ने बालाजी इन्वेस्टमेंट के मेंबर अक्षत जैन व इशिता जैन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुंदर सिंह पयाल, ग्राम प्रधान भारती पयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश सिंह पयाल आदि उपस्थित रहे।

समाजसेवी डा. एस फारूख ने मंत्री को सौंपी आयुष किट

हिमालया ड्रग कंपनी के चेयरमैन समाजसेवी डा. एस फारूख ने काबीना मंत्री गणेश जोशी को 2500 इम्युनिटी बूस्टर किट व सैनिटाइजर सौंपे। मंत्री के कैंप कार्यालय से यह किट जरूरतमंदों को वितरित की जाएंगी। डा. एस फारूख ने कहा कि काबीना मंत्री गणेश जोशी न सिर्फ देहरादून जनपद में बल्कि उत्तरकाशी, चमोली, लोहाघाट जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में भी कोराना उपचार एवं बचाव सामग्री पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में उन्हें कोराना से बचाव के लिए इम्युनिटी बूस्टर किट और सैनिटाइजर जैसी बुनियादी बचाव सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।

काबीना मंत्री ने कहा कि सुप्रसिद्ध समाज सेवी डा. एस फारूख संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद को हमेशा तैयार रहते हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, अमित पंवार, धर्मपाल पंवार, वंदना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

मंत्री ने जोहड़ी गांव में बांटी राशन किट

प्रभारी कोविड मंत्री गणोश जोशी ने जोहड़ी गांव में जरूरतमंद 130 परिवारों को राशन किट बांटी। शहीद दुर्गामल मंडल के अध्यक्ष राजीव गुरुंग ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू की अवधि के दौरान कई परिवारों को राशन आदि की समस्या हो रही थी। कार्यकर्त्‍ता लगातार लोग के संपर्क में हैं। इस अवसर पर संध्या थापा, अनीता शास्त्री एवं सुदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-देहरादून में युवाओं ने उठाया जरूरतमंदों की सहायता का बीड़ा, 250 से अधिक युवा पूरे जिले में चला रहे सहायता अभियान

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी