निकाय चुनाव में भाजपा ने मनोज तिवारी को भी उतारा

भाजपा की ओर से लोकप्रिय भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी ने बलबीर रोड और गांधीग्राम में सभाएं कर वोटरों को लुभाने की कोशिश की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:13 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:13 AM (IST)
निकाय चुनाव में भाजपा ने मनोज तिवारी को भी उतारा
निकाय चुनाव में भाजपा ने मनोज तिवारी को भी उतारा

देहरादून, [जेएनएन]: निकाय चुनाव की तिथि नजदीक आते ही भाजपा ने दून में रह रहे पूर्वांचल और बिहारी वोटरों को साधने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसके लिए बुधवार को भाजपा की ओर से लोकप्रिय भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी ने बलबीर रोड और गांधीग्राम में सभाएं कर वोटरों को लुभाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने छठ गीतों के साथ भोजपुरी गीत गाकर समां बांध दिया।

दून में पूर्वांचल और बिहारी वोटरों की बड़ी संख्या है। इनकी आबादी गांधी ग्राम और बलवीर रोड क्षेत्र में अधिक है। लिहाजा इन वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा ने मनोज तिवारी को मैदान में उतारा। जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल और बिहार के लोगों ने उन्हें काफी सम्मान दिया है। इसलिए वह भी उनके लिए कुछ करने राजनीति में उतरे हैं।

इस दौरान उन्होंने भोजपुरी गीत 'रिंकिया के पापा' समेत छठ के भी कई गीत गाए। इससे पूर्व सभाओं को महापौर पद के प्रत्याशी सुनील, उनियाल गामा, पार्षद प्रत्याशियों के साथ ही विधायक राजपुर रोड खजानदास, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, अनिल गोयल ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: सीएम रावत ने हल्‍द्वानी में भरी हुंकार, बोले-भ्रष्‍टाचार विकास में सबसे बड़ी बाधा

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी समाजवादी पार्टी

chat bot
आपका साथी