कन्या पूजन कर भेंट की पाठ्य सामग्री

जागरण संवाददाता ऋषिकेश भाजपा महिला मोर्चा ऋषिकेश और यमकेश्वर के पांच मंडल की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:25 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:25 AM (IST)
कन्या पूजन कर भेंट की पाठ्य सामग्री
कन्या पूजन कर भेंट की पाठ्य सामग्री

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: भाजपा महिला मोर्चा ऋषिकेश और यमकेश्वर के पांच मंडल की ओर से रविवार को कन्या पूजन कर पाठ्य सामग्री उपहार स्वरूप दी गई।

स्वर्गाश्रम में यमकेश्वर के द्वारीखाल, पोखाल, यमकेश्वर, दुगड्डा व स्वर्गाश्रम मंडल से जुड़ी महिला कार्यकत्र्ता एकत्रित हुई। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व यमकेश्वर विधायक रितु खंडूरी ने कन्याओं के पैर धोकर एवं पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कन्याओं को प्रसाद के साथ-साथ चुन्नी एवं स्कूल बैग व बाक्स, पेन, पेंसिल इत्यादि भेंट की गई। प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उत्तराखंड के संगठनात्मक 14 जिलों के 252 मंडल में रविवार को कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीलम मंदोलिया, मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, मीनाक्षी भंडारी, शकुंतला राजपूत, बबली देशवाल, भरत लाल, अश्वनी गुप्ता, मनीष राजपूत, गजेंद्र नागर, सुरजीत राणा, प्रीतम राणा, शकुंतला तड़ियाल, मीना श्रीवास्तव, बाला देवी, शोभा नेगी, रुकमणी देवी आदि मौजूद रहे।

वहीं ऋषिकेश मंडल में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ताओं ने आवास विकास क्षेत्र में कन्या पूजा की। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मंडल अध्यक्ष उषा जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा सरकार की ओर से संचालित योजना एवं कार्यों को अधिक से अधिक सक्रिय होकर जन-जन तक पहुंचाना है। कन्या पूजन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को और अधिक शक्तिशाली बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष के सहायक जनसंपर्क अधिकारी कौशल बिजलवान ने कहा कि कन्या पूजन के माध्यम से पूरे भारतवर्ष को यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि सिर्फ नौ दिन ही कन्याओं का सम्मान नहीं करना चाहिए अपितु देवी स्वरूप कन्या का 365 दिन सम्मान होना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा जोशी, मंडल उपाध्यक्ष भावना भट्ट, माधवी गुप्ता, सिमरन गाबा, पुष्पा नेगी, भावना किशोर गौड़, कंचन बंसल, शमिष्टा पटेल, पूर्णिमा तायल, उषा अरोड़ा, मेघा शर्मा, शारदा शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अंकित पांडेय, सुमित सेठी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी