वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर करें तैयारी

भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल कार्यसमिति बैठक में भाजपा के टिहरी जिले के प्रभारी व प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:25 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:25 PM (IST)
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर करें तैयारी
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर करें तैयारी

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल कार्यसमिति बैठक में भाजपा के टिहरी जिले के प्रभारी व प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकत्र्ता संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर तैयारी शुरू करने का आह्वान किया।

मंगलवार को तपोवन स्थित सच्चा धाम आश्रम में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में कोरोना काल में दिवंगत हुए भाजपा कार्यकत्र्ताओं व नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कार्यकत्र्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह धमांदा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री नलिन भट्ट ,मंडल प्रभारी धुमन थलवाल , पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भंडारी, इंद्रमणि गैरोला, सचिन सेलवान, आशीष कुकरेती, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोनिका, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य आदि मौजूद रहे।

---------

सेवा व समर्पण भाव से काम करें कार्यकत्र्ता

खैरीखुर्द में आयोजित भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि कार्यकत्र्ता समन्वय व समर्पण भाव से कार्य करें।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष रावत ने संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र नेगी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल प्रभारी शरद रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी