निकाय चुनाव: विकासनगर में अध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत

भाजपा की शांति जुवांठा ने विकासनगर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 02:19 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 02:19 PM (IST)
निकाय चुनाव: विकासनगर में अध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत
निकाय चुनाव: विकासनगर में अध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत

विकासनगर, जेएनएन। विकासनगर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर भाजपा की शांति जुंवाठा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को भारी मतों से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। नगर पालिका में ग्यारह वार्डों से 13293 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। जिसमें शांति जुंवाठा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी देवानंद पासी को 1805 मतों से शिकस्त दी। यहां सभासद के 11 पदों पर कांग्रेस और भाजपा के चार-चार और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हुर्इ है।  

मंगलवार को नगर के आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में निर्धारित समय से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। पहले पोस्टल बैलेट मतों की गिनती हुई, जिसमें विकासनगर में भाजपा प्रत्याशी शांति जुंवाठा को 22, कांग्रेस के देवानंद को 12 मत, बसपा के रणवीर को एक मत मिला। भाजपा की शांति ने पोस्टल बैलेट में ही बढ़त बना ली थी।

इसके बाद पहले राउंड की मतगणना में भाजपा की शांति ने 2914 मत पाकर 157 मत से बढ़त बनाए रखी। हालांकि, आगे के चरणों में मतगणना के दौरान कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस बाजी मारती रही, लेकिन अंत में भाजपा की शांति ने 7160 मत हासिल कर प्रतिद्वंद्वी देवानंद पासी को 1805 मतों से शिकस्त दे दी। देवानंद पासी को 5355 मतों पर संतोष करना पड़ा। विकासनगर में सभासद पद पर भाजपा व कांग्रेस के चार-चार व तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। 

134 ने किया नोटा का प्रयोग

नगर पालिका परिषद विकासनगर में इस बार बंपर वोटिंग हुई। हालांकि, 134 लोग ऐसे थे, जिन्हें कोई भी प्रत्याशी रिझा नहीं पाया और उन्होंने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का प्रयोग किया। वहीं 416 मतों को रद किया गया। 

मीडिया कर्मियों को मतगणना स्थल पर जाने से रोका: सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई, मीडियाकर्मी भी मतगणना स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वहां से रोक दिया। बाद में प्रेक्षक व आरओ के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने पर अनुमति दी गई। 

नगर पालिका परिषद विकासनगर: अध्यक्ष पद

भाजपा प्रत्याशी शांति जुंवाठा-7160 (विजयी) 

कांग्रेस प्रत्याशी देवानंद पासी-5355 

बसपा प्रत्याशी रणवीर सिंह-228 

डाले गए मत-13293 

नोटा-134 

रद मत-416 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा का पांच निगमों पर कब्जा, दो पर कांग्रेस जीती

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड निकाय चुनाव: छोटी सरकार चुनने को 69.78 फीसद हुआ मतदान

यह भी पढ़ें: लापरवाही में काशीपुर के आरओ के निलंबन की संस्तुति

chat bot
आपका साथी