उत्‍तराखंड में आपदा प्रभावितों की मदद को एक सप्ताह का अभियान चलाएगी भाजपा

केंद्रीय गृह मंत्री ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ प्राकृतिक आपदा के संबंध में बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश भाजपा को आपदा प्रभावितों की मदद को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:06 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:06 AM (IST)
उत्‍तराखंड में आपदा प्रभावितों की मदद को एक सप्ताह का अभियान चलाएगी भाजपा
उत्‍तराखंड में आपदा प्रभावितों की मदद को एक सप्ताह का अभियान चलाएगी भाजपा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश भाजपा को आपदा प्रभावितों की मदद को पूरे सप्ताह वृहद स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी सुनिश्चित किया जाए।

गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह में केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ प्राकृतिक आपदा के संबंध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्त्‍ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर प्रभावितों की मदद करते हुए उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें। इसे अभियान के रूप में लिया जाए। कोरोना काल के दौरान पार्टी स्तर पर जो कंट्रोल रूम बनाए गए थे, उन्हें फिर से सक्रिय किया जाए। उनके वाट्स एप ग्रुप बनाकर सूचनाएं साझा की जाएं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केंद्रीय गृह मंत्री को पार्टी संगठन द्वार प्रभावितों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन ने 24 अक्टूबर तक के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों को कहा गया है कि कोरोना काल की भांति ही प्रभावितों की सेवा की जाए। इस दौरान किए गए सभी कार्यों की एक सप्ताह बाद संगठन स्तर पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में महामंत्री संगठन अजेय, महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान उपस्थित थे।

दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे कौशिक

केंद्रीय गृह मंत्री से हुई बैठक के बाद भाजपा सक्रिय हो गई है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक शुक्रवार से नैनीताल जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इसी के साथ पार्टी ने प्रभावितों की सहायता के लिए प्रदेश व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर भी जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-VIDEO : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, आपदा की घड़ी में देवभूमि उत्‍तराखंड के साथ है केंद्र सरकार

chat bot
आपका साथी