उत्तराखंड में भाजपा का एलान, कृषि बिलों को लेकर किसानों के बीच जाएगी पार्टी

कृषि बिलों और इनसे होने वाले लाभ के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए भाजपा किसान मोर्चा अगले माह के पहले या दूसरे हफ्ते से राज्यभर में अभियान चलाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:35 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:35 AM (IST)
उत्तराखंड में भाजपा का एलान, कृषि बिलों को लेकर किसानों के बीच जाएगी पार्टी
उत्तराखंड में भाजपा का एलान, कृषि बिलों को लेकर किसानों के बीच जाएगी पार्टी।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों और इनसे होने वाले लाभ के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए भाजपा किसान मोर्चा अगले माह के पहले या दूसरे हफ्ते से राज्यभर में अभियान चलाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कृषि बिलों को किसानों के व्यापक हित में उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि पिछले 50-60 सालों से किसानों के हित में कोई फैसला न लिए जाने वे शोषण का शिकार हो रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने किसानों की पीड़ा को समझा और कृषि बिलों के जरिये उन्हें राहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी अपने एजेंडे में इन बिलों को शामिल किया था। अब भाजपा सरकार न इन बिलों को पारित कर दिया तो कांग्रेस समेत अन्य दल सिर्फ विरोध के लिए इनका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा ही किसानों का दोहन किया। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि न तो मंडियों को खत्म किया जा रहा और न एमएसपी को। बुआई से पहले एमएसपी घोषित करने का निर्णय लिया गया है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को भी सरकार ने स्वीकार किया है। अब किसानों को कहीं भी उपज को बेचने की आजादी है।

भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वहां सस्ती दर पर किसानों को बिजली मुहैया कराई गई। अब किसानों की आय में बढ़ोतरी और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार से किसान गुमराह न हों, इसके लिए राज्य में किसानों के बीच जाकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस अभियान के तहत छोटी बैठकें करने के साथ ही पत्रक बांटे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जानें कृषि सुधार विधेयकों पर क्या कहते हैं उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत और कृषि मंत्री उनियाल

नवरात्र में घोषित होगी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की प्रांतीय कार्यसमिति के साथ ही विभिन्न मोर्चाे का गठन अब नवरात्र में होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में इसकी तैयारियां थीं, मगर कोरोना संकट के चलते यह संभव नहीं हो पाया था।

यह भी पढ़ें: Paddy Crop: रोग की चपेट में आ रही धान की फसल, अन्नदाता चिंतित

chat bot
आपका साथी