विपक्ष के सवालों का तथ्यों व तर्कों के साथ जवाब देगी भाजपा

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की मीडिया टीम महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगी। इंटरनेट मीडिया व अन्य संचार माध्यमों से यह टीम विपक्ष के सवालों का तथ्यों व तर्कों के साथ जवाब देने में जुटेगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:56 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:56 PM (IST)
विपक्ष के सवालों का तथ्यों व तर्कों के साथ जवाब देगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की मीडिया टीम महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगी। इंटरनेट मीडिया व अन्य संचार माध्यमों से यह टीम विपक्ष के सवालों का तथ्यों व तर्कों के साथ जवाब देने में जुटेगी। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी समेत राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने शुक्रवार को इस संबंध में मीडिया टीम को इस कार्य में जुटने के मद्देनजर टिप्स दिए।

विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी भाजपा अपने सभी विभागों, प्रकोष्ठों को बूथ स्तर तक सक्रिय कर दिया है। इस कड़ी में मीडिया व इंटरनेट मीडिया टीम भी जुटी है, लेकिन उसे और अधिक सशक्त बनाने पर पार्टी ने फोकस किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश मीडिया टीम के अलावा जिलों और विभिन्न मोर्चों की मीडिया टीमों के पदाधिकारियों को चुनावी मोर्चे पर किस तरह से जुटना है, इस बारे में मंत्र दिए गए।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Politics: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

मीडिया प्रभारियों से कहा गया कि विपक्ष कितना भी आक्रामक क्यों न हो, उसके सवालों, आरोपों का बेहद शालीनता से तथ्यों व तर्कों के साथ जवाब दें। साथ ही पार्टी की रीति-नीति के अलावा केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए मीडिया टीम से जुड़े सभी सदस्य जुट जाएं। कार्यशाला में विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म और इनके उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। ऐसे में माना जा रहा कि पार्टी की मीडिया टीम अब नए कलेवर के साथ मैदान में उतरेगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने जो निर्देश दिए हैं, सभी मीडिया प्रभारी उनका अनुसरण करेंगे।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर, साथ में किया नाश्‍ता

chat bot
आपका साथी