भाजपा ने बूथ मजबूती को लेकर किया मंथन, युवा मोर्चा ने बनाया रोडमैप

भाजपा महानगर की बैठक में बूथ विस्तारकों से बूथ रचना और उसकी मजबूती के लिए 22 सूत्रीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली गई। वहीं, युवा मोर्चा ने वन बूथ, 20 यूथ योजना को लेकर रोडमैप तैयार किया।

By BhanuEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 10:07 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 04:39 PM (IST)
भाजपा ने बूथ मजबूती को लेकर किया मंथन, युवा मोर्चा ने बनाया रोडमैप
भाजपा ने बूथ मजबूती को लेकर किया मंथन, युवा मोर्चा ने बनाया रोडमैप

देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा महानगर की बैठक में बूथ विस्तारकों से बूथ रचना और उसकी मजबूती के लिए 22 सूत्रीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली गई। वहीं, युवा मोर्चा ने वन बूथ, 20 यूथ योजना को लेकर रोडमैप तैयार किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड में बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती तक सेवा सप्ताह में हमें जनसेवा का कार्य करना है। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए चर्चा कर कार्यक्रम संयोजकों की घोषणा की।

बताया कि 25 सितंबर तक चलने वाले सेवा सप्ताह में बस्तियों में आयोजित होने वाले मेडिकल कैंपों के संयोजक सचिन गुप्ता होंगे। 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के संयोजक आदित्य चौहान बनाए गए हैं। 

माह के अंतिम रविवार को पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रमों के लिए कैलाश खन्ना और संजय सिंहल को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री आदित्य चौहान ने किया। इस मौके पर पुनीत मित्तल, रविंदर कटारिया, राजेंद्र ढिल्लो, संदीप मुखर्जी, आशीष नागरथ, सुशील गुप्ता, रतन सिंह चौहान, रंजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

भाजयुमो ने बनाया 'वन बूथ, 20 यूथ' का रोडमैप

भारतीय जनता युवा मोर्चा वन बूथ, 20 यूथ योजना को लेकर जनता के बीच जाएगी। इस योजना को लेकर प्रदेश भाजयुमो के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई।

राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने कहा कि वन बूथ, 20 यूथ योजना पर युवा मोर्चा को पूरी ताकत लगाकर काम करना है। कहा कि उत्तराखंड में केरल और बंगाल जैसे हालत नहीं हैं, जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जान हथेली पर रखकर पार्टी का काम करते हैं। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने कहा कि 10,835 बूथों पर युवा मोर्चा को 21,6700 युवाओं की फौज खड़ी करनी है। उन्होंने प्रदेशभर के सभी जिलाध्यक्षों से एक-एक कर कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी गौरव पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित के कार्य कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशध्यक्ष कुंदन लटवाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें संकल्प लेना है कि हमारा बूथ सबसे मजबूत हो। 

बताया कि अक्टूबर में प्रत्येक मंडल में नव मतदाता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 31 अक्टूबर को प्रत्येक मंडल में रन फॉर यूनिटी आयोजित की जाएगी। 15 से 20 अक्टूबर के बीच युवा मोर्चा का युवा संसद कार्यक्रम तय है, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन भी मौजूद रहेंगी। 

कार्यक्रम में लाभार्थी संगठन के प्रदेश संयोजक वरुण, युवा मोर्चा के सह प्रभारी पीयूष द्विवेदी, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश परिहार, सचिन गुप्ता, किशोर भट्ट, सचिन शाह, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत व महामंत्री राजेश रावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने बनाई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी नियुक्त

यह भी पढ़ें: स्थायी राजधानी की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का विस कूच, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र : महंगाई पर कांग्रेस ने किया वॉकआउट

chat bot
आपका साथी