भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, भू-कानून पर सियासत कर रही है कांग्रेस

भू-कानून के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि कांग्रेस इस मसले पर सिर्फ सियासत कर रही है और उसे राज्य हित से कोई लेना-देना नहीं है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:01 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:01 AM (IST)
भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, भू-कानून पर सियासत कर रही है कांग्रेस
भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, भू-कानून पर सियासत कर रही है कांग्रेस।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भू-कानून के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मसले पर सिर्फ सियासत कर रही है और उसे राज्य हित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार को लेकर की गई टिप्पणी की भी आलोचना की और कहा कि चुनी हुई सरकार की तुलना अंग्रेजों से करना कांग्रेस की निम्न मानसिकता को दर्शाता है।

कौशिक ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्ववर्ती तिवारी सरकार के भू-कानून में परिवर्तन कर तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी सशक्त भू-कानून लाए थे। तब कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही इसे लेकर संजीदा थी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार ने भू-कानून को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी के गठन का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भू-कानून को लेकर गंभीर हैं और वह कह चुके हैं कि राज्य हित में जो बेहतर होगा, सरकार वही करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस मसले पर गंभीरता से कार्य कर रही है और कांग्रेस अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए इस तरह के मुद्दे उछाल रही है। कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और असहमति अलग विषय है। किसी से असहमत होना अपना अधिकार है, लेकिन जनता के खिलाफ बोलना व खड़ा होना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार जनता का जनादेश होता है। उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को 57 सीटें दी हैं। ऐसे में कांग्रेस द्वारा उतराखंड की जनता की तुलना अंग्रेजों से करना छोटी मानसिकता है। जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका अपमान करने का कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढें- कार्यकारी अध्यक्ष का फार्मूला, अब भाजपा पर टिकी नजर

chat bot
आपका साथी