भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, भयभीत कांग्रेस अलाप रही संवैधानिक संकट का राग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव के नतीजे के बाद से कांग्रेस बेहद भयभीत है। इसलिए वह संवैधानिक संकट का राग अलाप रही है जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:30 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:30 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, भयभीत कांग्रेस अलाप रही संवैधानिक संकट का राग
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव के नतीजे के बाद से कांग्रेस बेहद भयभीत है। इसलिए वह संवैधानिक संकट का राग अलाप रही है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कौशिक ने कहा कि भाजपा की ओर से अभी यह तय नहीं किया गया है कि मुख्यमंत्री कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा पार्टी विधायकों ने उनके लिए सीट छोड़ने का प्रस्ताव दिया है।

कौशिक ने कहा कि जिन सीटों को लेकर कांग्रेस बयानबाजी कर रही है, उन पर कोई संवैधानिक संकट नहीं है। यह निर्वाचन आयोग को तय करना है कि चुनाव कब होगा। भाजपा इसके लिए हर वक्त तैयार रहती है, क्योंकि उसके पास जनसमर्थन है।

उन्होंने कहा कि सल्ट उपचुनाव को वर्ष 2022 का सेमीफाइनल बताने वाली कांग्रेस चित हो चुकी है। अब वह दिन में भी सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि सल्ट उपचुनाव के नतीजे ने साफ कर दिया कि जनता भाजपा के विकास के एजेंडे से खुश है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है।

दीप्ति भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड को भी प्रतिनिधित्व मिला है। पिछली त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष रहीं दीप्ति रावत को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। मूल रूप से पौड़ी जिले के मैठाणाघाट (बीरोंखाल) की निवासी दीप्ति रावत पूर्व में पार्टी के कई पदों पर कार्य कर चुकी हैं। वह प्रदेश मंत्री, प्रवक्ता समेत अन्य दायित्व निभा चुकी हैं।

वर्ष 2007 में उन्होंने चौबट्टाखाल सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा। पिछली त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के कार्यकाल में उन्हें उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। अब पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दीप्ति रावत को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में जगह दी है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर दीप्ति रावत को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचा कर्मकार कल्याण बोर्ड का विवाद, पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी