भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- राजनीति की बजाय सेवा कार्यों में लगाएं ताकत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस महामारी के इस दौर में अब राजनीति पर उतर आई है। कांग्रेस को आपदा के इस मौके पर राजनीति करने के स्थान पर सेवा कार्यों में अपनी ताकत लगानी चाहिए।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:10 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 01:10 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- राजनीति की बजाय सेवा कार्यों में लगाएं ताकत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस महामारी के इस दौर में अब राजनीति पर उतर आई है। कांग्रेस को आपदा के इस मौके पर राजनीति करने के स्थान पर सेवा कार्यों में अपनी ताकत लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जिस कंपनी द्वारा धांधली की शिकायत मिली है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की जांच चल रही है और आरोपियों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन कौशिक ने सवाल उठाया कि महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में अधिक मृत्यु दर रही तो वहां मुकदमा दर्ज करने की बात क्यों नहीं कही जा रही है। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुकदमा तो उन नेताओं पर दर्ज होना चाहिए जो वैक्सीन लगाने से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना से त्रस्त है। यह समय जनता के साथ खड़े होकर उनकी मदद करने का है।

कांग्रेस इस आपदा को अवसर मान रही है और किसी न किसी तरह राहत कार्यों में अड़ंगा लगाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस वैक्सीन पर भी राजनीति कर रही है, इसमें भी उसकी हताशा छिपी है। केंद्र के सहयोग और दिन-रात कोरोना की खिलाफ जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से कोरोना की जंग जरूर जीती जाएगी। कांग्रेस को ऐसे समय में राजनीति करने की जगह सेवा कार्यों में अपनी ताकत लगानी चाहिए और जनता के बीच कोरोना से लड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बागियों पर अब नरम पड़ने लगे पूर्व सीएम हरीश रावत के सुर, जानिए क्या बोले

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी