काला धन समाप्त होने पर चंदा ले रही कांग्रेस: भसीन

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा है कि काला धन समाप्त होने के कारण कांग्रेस जनता से चंदा लेने पर विवश हो गई है। इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र भी सामने आ रहा है।

By Edited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 02:59 AM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 12:17 PM (IST)
काला धन समाप्त होने पर चंदा ले रही कांग्रेस: भसीन
काला धन समाप्त होने पर चंदा ले रही कांग्रेस: भसीन

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस द्वारा जनता से चंदा लेने की घोषणा पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा है कि काला धन समाप्त होने के कारण कांग्रेस जनता से चंदा लेने पर विवश हो गई है। इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र भी सामने आ रहा है। 

एक बयान जारी कर डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि नोटबंदी की वजह से कांग्रेस का काले धन का खजाना खाली हो गया है और अब सहयोग निधि के नाम पर जनता से चंदा लेने जा रही है। नोटबंदी का कांग्रेस ने जिस तरह विरोध किया था और आज तक बयानबाजी करती है उससे साफ है कि इससे सबसे अधिक झटका कांग्रेस और उसके समर्थकों को लगा। 

उन्होंने कहा कि अब खजाना खाली होने पर कांग्रेस को जनता के पास जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों से चंदा लेने का कांग्रेस का निर्णय उसके दोहरे चरित्र का परिचायक है। इससे उसकी असलियत जनता के सामने आ गई है। 

उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने पूर्व वर्षो की भांति आजीवन सहयोग निधि अभियान शुरू किया तो कांग्रेस ने इसकी जम कर आलोचना की थी। अब कांग्रेस किस मुंह से जनता के बीच जा रही है।

यह भी पढ़ें: स्टिंग पर गरमाई सियासत, सीएम बोले; मैदान में स्क्रीन पर सबूत दिखाएं इंदिरा

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बोले, एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए उत्तराखंड है तैयार

यह भी पढ़ें: किरन रिजजू बोले, मिशेल के पकड़े जाने से घबराई कांग्रेस

chat bot
आपका साथी