नड्डा की नेतृत्व में और आगे बढ़ेगी भाजपा : भगत

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुआई में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:46 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:46 PM (IST)
नड्डा की नेतृत्व में और आगे बढ़ेगी भाजपा : भगत
नड्डा की नेतृत्व में और आगे बढ़ेगी भाजपा : भगत

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुआई में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी। भगत ने दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

भगत ने मंगलवार को कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के मुकाम पर पहुंचाने के साथ ही देश में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाया। नड्डा अब उनकी इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नया अध्याय लिखा जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का उत्तराखंड से निकट का संबंध है। पिछले विस चुनाव में उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भाजपा ने एतिहासिक सफलता हासिल की। उत्तराखंड के साथ उनका गहरा स्नेह आगे भी बना रहेगा।

------

प्रदेश कार्यालय में जश्न आज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा की ताजपोशी की खुशी में बुधवार को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भगत समेत अन्य पार्टी नेता भी शिरकत करेंगे।

chat bot
आपका साथी