पलायन रोकने को भाजपा सरकार गंभीर: चमोली

राज्य बनने के बाद सरकारों ने पलायन रोकने के वादे तो बहुत किए लेकिन कभी गंभीरता से कार्य नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:56 PM (IST)
पलायन रोकने को भाजपा सरकार गंभीर: चमोली
पलायन रोकने को भाजपा सरकार गंभीर: चमोली

जागरण संवाददाता, देहरादून: राज्य बनने के बाद सरकारों ने पलायन रोकने के वादे तो बहुत किए, लेकिन कभी गंभीरता से कार्य नहीं किया। अब वर्तमान भाजपा सरकार ने पलायन आयोग गठित कर सकारात्मक पहल की है। सरकार इस ओर गंभीरता से कार्य कर रही है। यह बात धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

गुरुवार को श्री लक्ष्मण विद्यालय में संपन्न हुए धर्मपुर नगर मंडल प्रशिक्षण वर्ग में विधायक चमोली ने कार्यकत्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के लिए प्रदेशभर में 96 ग्रोथ सेंटर बनाए गए हैं, जिसके माध्यम से 28000 लोग स्वरोजगार की ओर अग्रसर हुए हैं। पहाड़ों में पलायन रुकने से देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, कोटद्वार आदि नगरों पर भी दबाव कम होगा। इससे पूर्व प्रथम सत्र में वरिष्ठ नेता पवन शर्मा ने हमारा विचार, परिवार कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी ने व्यक्तित्व विकास व इंटरनेट मीडिया के उपयोग पर जोर दिया। प्रशिक्षण वर्ग के अंत में मंडल के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता महेश्वर बहुगुणा, चरण सिंह कंडारी, मालती देवी व गोपालपुरी को पार्टी में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, तृप्ता जाटव लच्छू गुप्ता, सुभाष बालियान, ममता बडोला, पार्षद राजपाल पयाल, आलोक कुमार, मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी