भाजपा ने एक बार फिर साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- पार्टी की हालत 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' वाली

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हताश व निराश इस पार्टी की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली है। उन्होंने सल्ट सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के नामांकन को लेकर कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 01:38 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 01:34 PM (IST)
भाजपा ने एक बार फिर साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- पार्टी की हालत 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' वाली
भाजपा ने एक बार फिर साधा कांग्रेस पर निशाना।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हताश व निराश इस पार्टी की हालत 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' वाली है। उन्होंने सल्ट सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के नामांकन को लेकर कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सभी जानते हैं कि कंपनी नियमों के तहत ही हिस्सेदारी का निर्धारण होता है। जीना की जिस फर्म में हिस्सेदारी है, उसमें जितना लाभ होगा उतना फीसद उनके द्वारा शपथ पत्र में उल्लिखित किया गया है।

जोशी ने कहा कि यदि किसी को कोई आपत्ति थी तो जब जीना ने पर्चा दाखिल किया, तभी आपत्ति दर्ज कराई जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जब भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कुछ नहीं मिला तो अब वह जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसे प्रपंच रच रही है। अलबत्ता, जनता सब जानती है। उन्होंने दावा किया कि सल्ट में भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पर भी निशाना साधा।

सफलतापूर्वक हुआ शाही स्नान 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार कुंभ में मेष संक्रांति का शाही स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। कुंभ के दौरान साधु संतों के रहने और उन्हें अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। साधु संत भी इस व्यवस्थाओं से संतुष्ट और प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि शाही स्नान में सुबह से शाम तक संतों और श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं और संतों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने समुचित इंतजाम किए हैं। 

राज्य सरकार ने सभी शाही स्नान केंद्र की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न कराए हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ में कोरोना को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गाइडलाइन का पूरा अनुपालन किया गया। किसी भी संत या साधु के आंशिक बीमार होने पर उनके टेस्ट और उपचार की भी राज्य सरकार द्वारा उचित व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री ने कुंभ के सुरक्षित और सफल आयोजन के लिए साधु संतों, श्रद्धालुओं, व्यवस्था में जुटे सुरक्षा बलों, पुलिस कर्मियों, स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार भी जताया।

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा-चार साल का कार्यकाल जिताएगा सल्ट उपचुनाव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी