राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की क्लास को तैयारियों में जुटी प्रदेश भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की क्लास के लिए प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। माना जा रहा कि इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विमर्श करने के साथ कुछ टिप्स भी देंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:05 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:05 AM (IST)
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की क्लास को तैयारियों में जुटी प्रदेश भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की क्लास के लिए प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। माना जा रहा कि इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विमर्श करने के साथ कुछ टिप्स भी देंगे। इसे देखते हुए प्रांतीय नेतृत्व की ओर से पार्टी की मंडल स्तर तक की कार्यसमितियों, बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति समेत अन्य जानकारियां एकत्र की जा रही हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर 21 अगस्त को देहरादून पहुंचेंगे। पहले उनका दौरा 10 जुलाई से होना था, मगर तब प्रदेश सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के चलते इसे टाल दिया गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का 21 अगस्त से दौरा लगभग फाइनल हो गया है। दो दिन के दून प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं की 10 बैठकों में भाग लेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि अपरिहार्य कारणों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा टला तो फिर वह राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दून आएंगे। विधानसभा सत्र 23 से 27 अगस्त तक होना है।

उधर, नड्डा के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ हुई भाजपा की समन्वय बैठक में भी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन हुआ था। यही नहीं, भाजपा ने आगामी दिसंबर तक के कार्यक्रम भी निर्धारित किए हैं। माना जा रहा है कि उत्तराखंड दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें:-उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माहभर के कार्यकाल में ही महत्वपूर्ण फैसले लेकर छोड़ी छाप

chat bot
आपका साथी