जेपी नड्डा ने वीरभूमि उत्तराखंड में सवाड़ से शुरू की शहीद सम्मान यात्रा, बोले- हर वीर जवान का हो सम्मान

जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां चमोली के सवाड़ से उन्होंने शहीद सम्मान यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले दून पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 09:39 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 09:35 PM (IST)
जेपी नड्डा ने वीरभूमि उत्तराखंड में सवाड़ से शुरू की शहीद सम्मान यात्रा, बोले- हर वीर जवान का हो सम्मान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज से उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर।

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी ने चमोली जिले के सवाड़ गांव से शहीद सम्मान यात्रा शुरू की। यात्रा का शुभारंभ करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि देवभूमि वीर भूमि है और यहां के जांबाजों के किस्से विश्वभर में सुनाए जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने सैनिकों का मजाक उड़ाया है। कहा कि पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग वन रैंक वन पेंशन भाजपा सरकार ने पूरी कर दी है। कार्यक्रम में 41 शहीदों के स्वजनों को सम्मानित किया गया।

सोमवार को भाजपा अध्यक्ष सुबह देहरादून पहुंचे और यहां से सवाड़ गांव गए। उत्तराखंड की सैन्य पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस वीरभूमि के 1.15 लाख जवान देश सेवा में लगे हैं। यहां के जांबाज एक परमवीर चक्र, छह अशोक चक्र, 13 महावीर चक्र से सम्मानित हो चुके हैं। कहा कि सरकार सैनिकों की समस्याओं से परिचित है और उनका समाधान भी कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रथम विश्वयुद्ध हो या द्वितीय विश्व युद्ध हो, पेशावर कांड हो और देश की आजादी का संघर्ष, उत्तराखंड के वीर हर जगह अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों के प्रति केंद्र और राज्य सरकार का समर्पण किसी से छिपा नहीं है। सैनिकों व उनके परिवारों को उनका हक मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहीदों की स्मृति में राज्य सरकार देहरादून में भव्य सैन्य धाम बनाने जा रही है। इस सैन्य धाम के शिलान्यास के लिए प्रदेश के 1734 शहीदों के घर-आंगन से पवित्र मिट्टी सात दिसंबर को सैन्य धाम लाई जाएगी। यात्रा का उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से गुजरेगी। समारोह को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और विधायक महेंद्र भट्ट ने भी संबोधित किया।

सवाड़ के हर परिवार में एक सैनिक

चमोली जिले में देवाल ब्लाक के सवाड़ गांव का गौरवमयी इतिहास है। देवाल से 14 किमी दूर स्थित इस गांव में हर परिवार का कम से कम एक सदस्य सेना में है। गांव का इतिहास भी गौरवमयी रहा है। इस गांव से प्रथम विश्व युद्ध में 22 और द्वितीय 38 सैनिकों ने भाग लिया। पेशावर कांड में भी सवाड़ के 17 सैनिक शामिल थे। वर्तमान में गांव में 700 परिवार हैं और गांव के 107 व्यक्ति सेना में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhanad Politics: महंगाई को लेकर 15 दिन अभियान चलाएगी कांग्रेस, पदयात्रा, उपवास, प्रभातफेरी व श्रमदान करेंगे कार्यकर्त्‍ता

chat bot
आपका साथी