भाजपा विधायक भी अपने क्षेत्रों में खोलेंगे कंट्रोल रूम, जरूरतमंदों की करेंगे मदद

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जरूरतमंदों की मदद को भाजपा विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड कंट्रोल रूम खोलेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार पार्टी ने प्रांतीय कार्यालय के अलावा जिला मुख्यालयों में कोविड कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:27 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:27 PM (IST)
भाजपा विधायक भी अपने क्षेत्रों में खोलेंगे कंट्रोल रूम, जरूरतमंदों की करेंगे मदद
भाजपा विधायक भी अपने क्षेत्रों में खोलेंगे कंट्रोल रूम।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जरूरतमंदों की मदद को भाजपा विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड कंट्रोल रूम खोलेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार पार्टी ने प्रांतीय कार्यालय के अलावा जिला मुख्यालयों में कोविड कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इनके माध्यम से जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की जा रही है। पार्टी विधायकों से आग्रह किया गया है कि वे भी जरूरत के हिसाब से अपने क्षेत्रों में कंट्रोल रूम खोलें। हरिद्वार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। 

भाजपा ने तीन दिन पहले कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जनजागरण और संक्रमित व्यक्तियों को दवा, उपचार समेत जरूरी मदद मुहैया कराने के मकसद से कोविड कंट्रोल रूम शुरू किए हैं। देहरादून में बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में अब तक 150 समस्याएं दर्ज गईं। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने देहरादून के कई सरकारी और निजी अस्पतालों के संचालकों से दूरभाष पर वार्ता कर सहयोग की अपेक्षा की। 

उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्षों से भी दूरभाष पर वार्ता कर उनके जिलों में खोले गए कंट्रोल रूम से जरूरतमंदों के सहयोग के लिए किए जा रहे कार्यों का अपडेट लिया। साथ ही निर्देश दिए कि जरूरतमंदों की मदद के लिए पार्टी कार्यकर्त्ता 24 घंटे तत्पर रहें। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि प्रदेश कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में दर्ज सभी समस्याओं का निदान कराने में स्वास्थ्य विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विधायकों का सहयोग लिया गया। 

उन्होंने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्षों को टेस्टिंग, वैक्सीनेशन में जनसामान्य का सहयोग करने के साथ ही मास्क, सैनिटाइजर का अधिकाधिक वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कंट्रोल रूम को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे संकट की इस घड़ी में सेवा कार्य को आगे आएं। इस मौके पर प्रदेश कंट्रोल रूम प्रभारी विनोद सुयाल, कुंवर जपेंद्र सिंह, शेखर वर्मा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- कोरोना प्रभावितों की मदद को युद्धस्तर पर जुटेगी भाजपा, पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी