भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा- भाजपा से कोई कहीं नहीं जा रहा

उत्‍तराखंड में विधानसभा सभा चुनाव के लिए कुछ माह का समय शेष रह गया है। इसी को लेकर पालाबदल भी शुरू हो गया है। इसी बीच देहरादून के रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भाजपा से कोई कहीं नहीं जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:42 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:42 AM (IST)
भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा- भाजपा से कोई कहीं नहीं जा रहा
देहरादून के रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। देहरादून के रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि पार्टी से कोई कहीं नहीं जा रहा। यदि कोई जाने की कोशिश करेगा तो उसे रोकने के लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। विधायक काऊ पूर्व में अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यों को लेकर नाराजगी जताते रहे हैं। हाल में जब पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भाजपा छोड़कर घर वापसी की तो तब विधायक काऊ भी दिल्ली गए थे। इसे लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगीं, लेकिन दिल्ली से लौटने पर विधायक काऊ ने साफ किया कि वह पार्टी ने उन्हें एक मिशन पर लगाया था। पार्टी हाईकमान जानता है कि वह कहां और क्यों गए थे।

मंगलवार को विधायक काऊ ने कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत से मुलाकात की। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा से कोई कहीं नहीं जा रहा। सबने भाजपा के साथ रहना है और वर्ष 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से पार्टी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी साथी कहीं न जाए और जो मजबूत है, उसे भाजपा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सबका लक्ष्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लाना है।

गोदियाल ने हरक को दी नसीहत, हल्की बातों से बचें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर लगाए गए आरोपों को लेकर कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री सरीखे बड़े ओहदेदार को हल्की बातों से बचना चाहिए। उन्होंने हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी को लेकर अनभिज्ञता जताई।

मीडिया से बातचीत में गणेश गोदियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निजी आक्षेप लगाने से बचना चाहिए। इसके बजाय उन्हें सरकार की उपलब्धियां बतानी चाहिए। हरीश रावत पर चरित्र हनन की कोशिश करने के हरक सिंह रावत के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ऐसा है तो उन्हें कानून के मुताबिक कार्यवाही करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में महिलाओं को ज्यादा टिकट देने का कांग्रेस पर दबाव

chat bot
आपका साथी