लोस चुनाव की रणनीति पर भाजपा आज करेगी मंथन

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस कड़ी में गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 03:00 AM (IST)
लोस चुनाव की रणनीति पर भाजपा आज करेगी मंथन
लोस चुनाव की रणनीति पर भाजपा आज करेगी मंथन

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस कड़ी में गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति के साथ ही बूथ संपर्क अभियान की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विमर्श किया जाएगा।

प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ ही जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी व सह प्रभारी, लोकसभा विस्तारकों की इस बैठक में कई अहम मसलों पर भी चर्चा होगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री संगठन संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन के अनुसार बैठक में बूथ स्तर पर किए गए कार्याें व संपर्क महाभियान के तहत हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के संबंध में भी विमर्श किया जाएगा। बैठक सुबह साढ़े दस बजे से प्रारंभ होगी।

chat bot
आपका साथी