उत्‍तराखंड में भाजपा 10 अक्तूबर से शुरू करेगी मंडल स्‍तर पर प्रशिक्षण वर्ग

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के तहत उत्तराखंड में मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग 10 अक्तूबर से 10 नवम्बर तक होंगे। इन प्रशिक्षण वर्गों को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में देहरादून में होगी।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 05:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:09 PM (IST)
उत्‍तराखंड में भाजपा 10 अक्तूबर से शुरू करेगी मंडल स्‍तर पर प्रशिक्षण वर्ग
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।

जेएनएन, देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के तहत उत्तराखंड में मंडल स्तर का प्रशिक्षण वर्ग 10 अक्तूबर से 10 नवम्बर तक होंगे। इन प्रशिक्षण वर्गों को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में देहरादून में होगी। इस बारे में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वह अपने जिले के प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा की विचार धारा, रीतिनीति , कार्यपद्धति, केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में मंडल तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए यह कार्यक्रम होगा। 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सोशल डिसटेंसिंग बनाए रखते हुए 27 सितंबर को देहरादून में मंडी चौक स्‍थति होटल में सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में उपस्थित होने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में प्रदेश महामंत्री  संगठन अजेय कुमार ने जिलाध्यक्षों को पत्र जारी किया है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रशिक्षण टोली, प्रदेश विषय प्रमुख, जिलाध्यक्ष, जिला प्रशिक्षण टोली के सदस्य शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Assembly Monsoon Session: न सवालों की बौछार, न जवाब पर नोकझोंक; इन 19 विधेयकों पर लगी मुहर

chat bot
आपका साथी