भाजपाइयों ने जनता से मांगे बजट के लिए सुझाव, पढ़िए पूरी खबर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जनता से अपील के बाद भाजपाइयों ने बजट के लिए सुझाव एकत्रित करना शुरू कर दिया है। भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की ओर से घंटाघर के समीप आम जनता से बॉक्स में सुझाव प्राप्त किए

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:06 PM (IST)
भाजपाइयों ने जनता से मांगे बजट के लिए सुझाव, पढ़िए पूरी खबर
मुख्यमंत्री की जनता से अपील के बाद भाजपाइयों ने बजट के लिए सुझाव एकत्रित करना शुरू कर दिया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जनता से अपील के बाद भाजपाइयों ने बजट के लिए सुझाव एकत्रित करना शुरू कर दिया है। भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की ओर से घंटाघर के समीप आम जनता से बॉक्स में सुझाव प्राप्त किए। मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी बजट में उत्तराखंडवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुझाव देने की अपील की है। इसी क्रम में जनमानस के बीच जाकर आपकी सरकार आपके द्वार, आपका बजट आपका सुझाव अभियान चलाया जा रहा है।

मंगलवार को पलटन बाजार में अभियान चलाया गया। जिसके तहत बाजार में खरीदारी करने आए युवाओं और महिलाओं के साथ ही व्यापारियों से सुझाव मांगे गए। भाजपा अंबेडकर नगर मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं ने आमजन से बजट के लिए अधिक से अधिक सुझाव देने की अपील की। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, कृषि, परिवहन, उच्च शिक्षा आदि क्षेत्रों में बजट को लेकर सुझाव मिल रहे हैं। अब इन सुझावों को मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान मंडल महामंत्री अरुण खरबंदा, मंत्री अभिषेक नौटियाल, पार्षद विमला गौड़, रितु मित्रा, प्रवीण शर्मा, सविता वर्मा, ऋषि नंदा, अंकिता शर्मा, आदेश गुप्ता, संजय चौहान कमला रावत आदि उपस्थित थे।

महानगर भाजपा ने  जुटाई समर्पण निधि

भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्त्‍ताओं ने भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि जुटाई। यह राशि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में सौंपी। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्त्‍ता ओं व नागरिकों की ओर से उत्साह के साथ सहयोग प्राप्त हो रहा है। भाजपा की ओर से विभिन्न स्थानों पर रैली निकालकर आम नागरिकों को भी सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। भाजपा महानगर महामंत्री रतन चौहान और कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता के साथ महानगर अध्यक्ष ने संघ के सह प्रदेश व्यवस्था प्रमुख नीरज मित्तल को सहयोग राशि प्रदान की।

यह भी पढ़ें-सुनिये वित्त मंत्री जी, उत्तराखंड के शिक्षकों की मांग; जीडीपी का छह फीसद हो शिक्षा बजट

chat bot
आपका साथी