भाजपा चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी बोले, चुनाव की दृष्टि से हर बूथ को मजबूत करना जरूरी

केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से हर बूथ को मजबूत करना जरूरी है। उन्‍होंने यह बात भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक में कही। उन्‍होंने कहा कि इसी रणनीति के जरिये भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:20 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:20 AM (IST)
भाजपा चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी बोले, चुनाव की दृष्टि से हर बूथ को मजबूत करना जरूरी
केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक बूथ को मजबूत करना जरूरी है। इसी रणनीति के जरिये भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी। जोशी ने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने चुनाव प्रभारियों का आह्वान किया कि वे मिशन-2022 का लक्ष्य हासिल करने के लिए जी-जान से जुट जाएं।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बौखला गया है। विपक्षी दल लगातार सरकार के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए चुनाव प्रभारियों को कोरोना महामारी के साथ ही विपक्ष की राजनीतिक महामारी से भी बचना है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख संपर्क अभियान के तहत सभी से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के सात वर्षों की विकास की धारा को जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना बननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आज तेजी से सुधर रही है। गरीब के जीवन स्तर में सुधार आया है और केंद्र व राज्य सरकार देश को सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। अपने मंत्रालय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व में कोयला संग्रह में चौथे स्थान पर है। कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादी गतिविधियां चरम पर थीं। जीवन के महत्व को कांग्रेसी सरकार ने खतरे में डाल दिया था। पिछले सात साल में सभी खतरों को समाप्त कर दिया गया है, इससे राष्ट्र का गौरव बढ़ा है।

उन्होंने पार्टी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों से कहा कि वे आमजन की कठिनाइयों को हल करने का माध्यम भी बनें। समाज के भीतर तक राष्ट्रवाद की अलख जगाकर सर्व समाज में सामंजस्य स्थापित करने का कार्य भी विधानसभा प्रभारी करेंगे। यूपीए सरकार के कालखंड में उत्तराखंड विकास के मोर्चे पर पिछड़ गया था, मगर डबल इंजन के बूते यहां तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने विधानसभा प्रभारियों को बूथ स्तर तक पार्टी का ढांचा सशक्त करने, पन्ना प्रमुखों की स्थायी नियुक्ति करने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हमें 60 से अधिक सीटों पर जीत का खाका तैयार कर चलना है। उन्होंने कहा कि राज्य में विपक्ष कहीं है ही नहीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव प्रभारियों के कंधों पर ही अबकी बार, 60 पार का दारोमदार है। वे राजनीतिक प्रबंधन का उत्तरदायित्व बखूबी निभाएंगे। इस मौके पर प्रदेश चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह व लाकेट चटर्जी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-Uttarakhand Politics: कोर कमेटी की बैठक में पार्टी नेताओं को बयानबाजी से बचने की नसीहत

chat bot
आपका साथी