निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत का किया दावा

सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जिस तरह लोस व विस चुनावों में राज्यवासियों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया, उसी प्रकार निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलेगा।

By Edited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 12:31 PM (IST)
निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत का किया दावा
निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत का किया दावा

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने दावा करते हुए कहा कि जिस तरह लोकसभा व विधानसभा चुनावों में राज्यवासियों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया, ठीक उसी प्रकार निकाय चुनाव में भी मतदाता भाजपा को ही विजयी बनाएंगे। उधर, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त लहर चल रही है। 

मतदाताओं के नाम जारी पत्र में कोश्यारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सही तरीके से आमजन तक पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि निकायों में भाजपा प्रत्याशी विजयी हों। अपनी व्यथा रखते हुए उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से मतदाताओं के बीच आकर इस बारे में निवेदन करते, लेकिन बीमारी के चलते वह मतदाताओं के बीच नहीं आ पा रहे। साथ ही भरोसा जताया कि पिछले चुनावों की भांति राज्य की जनता निकायों में भी भाजपा का साथ देगी।

उधर, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक वक्तव्य में कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। सभी जगह भाजपा उम्मीदवारों को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रांतीय नेतृत्व प्रदेश का सघन दौरा कर रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक लगातार दौरे कर रहे हैं। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी दौरा कर चुके हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: हरीश रावत बोले, गंगा नदी पर परिवहन अनुचित

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में अब रहेगी स्‍टार प्रचारकों की धूम

chat bot
आपका साथी