भाजपा ने की मंडलों की कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी की उपस्थिति में विचार-विमर्श किया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 04:04 PM (IST)
भाजपा ने की मंडलों की कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी
भाजपा ने की मंडलों की कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

देहरादून, जेएनएन। भाजपा के विभिन्न मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी मयंक गुप्ता की उपस्थिति में मंडलों के विस्तार को विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद कई मंडलों की कार्यकारिणी पर मुहर लगाई गई। 

श्रीदेव सुमन नगर मंडल में पुष्पा बिष्ट, स्वरूप सिंह बिष्ट, एमपीएस पुंडीर और उत्तम चंद्र रमोला को उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। वहीं, सुरेंद्र राणा और राकेश जोशी को महामंत्री बनाया गया। शिवालिक नगर मंडल में विजेंद्र उनियाल, विनोद भंडारी, दिनेश थलेड़ी और राकेश कंडवाल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि, ताजबर सिंह नेगी और दर्शन सिंह रावत को मंडल महामंत्री चुना गया है। 

बालावाला मंडल में नरेंद्र बिष्ट, हर्षमणी बिजल्वाण, सरिता रावत और दीपक नेगी उपाध्यक्ष, वहीं गणपति नौटियाल व संजय सिंह चौहान को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा शहीद दुर्गामल्ल नगर मंडल में महेंद्र नेगी, रोशन बाला, मनन सलानी और सुरेंद्र बगरियाल उपाध्यक्ष, जबकि राहुल रावत और शिवानी गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है। 

पंडित दीन दयाल मंडल में संजीव सिंघल, मनोज वालिया, किशन शर्मा, मीनाक्षी गोस्वामी को उपाध्यक्ष और सुनील पुंडीर और कौशलेंद्र सिंह महामंत्री बनाए गए हैं। केदार नगर मंडल में मोहनलाल सकलानी, उमानंद जुयाल, अमित वर्मा और हरिओम शर्मा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि संजय राठौर और नवीन क्षेत्री महामंत्री चुने गए हैं। इसके अलावा भी अन्य कई मंडलों में कार्यकारिणी पदों पर नामों की घोषणा कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस की जंबो कमेटी, पुराना फार्मूला; नई कदमताल 

धरना समाप्त करने पर सीएम ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी में सीएए के विरोध में दिए जा रहे धरने को महिलाओं द्वारा राष्ट्रगान के साथ समाप्त करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने के लिए कुछ बाहरी लोगों द्वारा स्थानीय लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। हल्द्वानी में भी महिलाओं को बाहरी तत्वों द्वारा उकसाने का प्रयास किया जा रहा था। वह महिलाओं को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने सरकार की मंशा को समझा और उत्तराखंड की शांति व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग दिया। 

यह भी पढ़ें: भाजयुमो ने रैली निकाल किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

शनिवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार पहले से ही कहती आई है कि अगर कोई बात है तो सीधे संवाद कीजिए। हर चीज का समाधान बातचीत में है। कुछ लोग कई दिनों से दिल्ली में बैठे हैं। इसका समाधान भी बैठ कर बातचीत से होगी। उन्होंने कहा कि उनका दावा है कि धरने पर बैठे 99 प्रतिशत लोगों को पता ही नहीं होगा कि सीएए है क्या। किसी बात को बिना जाने, बिना समझे भेड़ चाल से नहीं चलना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर दोस्ती में बदली दो विधायकों की दुश्मनी, कुछ ऐसे मिले दिल

chat bot
आपका साथी