Bird Flu: आसन वेटलैंड क्षेत्र में वन कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान, प्रवासी पक्षियों पर पैनी नजर

Bird Flu Alert बर्ड फ्लू के चलते आसन नमभूमि में वन कर्मियों ने सोमवार को सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही मौजूद प्रवासी परिंदों की निगरानी के लिए चकराता वन प्रभाग ने निगरानी और तेज कर दी है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:40 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 12:40 PM (IST)
Bird Flu: आसन वेटलैंड क्षेत्र में वन कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान, प्रवासी पक्षियों पर पैनी नजर
आसन वेटलैंड क्षेत्र में वन कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान।

जागरण संवाददाता, विकासनगर(देहरादून)। बर्ड फ्लू के चलते आसन नमभूमि में वन कर्मियों ने सोमवार को सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही मौजूद प्रवासी परिंदों की निगरानी के लिए चकराता वन प्रभाग ने निगरानी और तेज कर दी है। आसन झील में कलरव करते परिंदों की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

पक्षी प्रेमियों और पर्यटकों द्वारा गंदगी फैलाने पर चकराता वन प्रभाग की आसन रेंज की टीम ने सोमवार को सफाई अभियान चलाया। टीम ने आसन वेटलैंड क्षेत्र में सफाई कर पालीथिन व कागज एकत्र किए। इसी के साथ ही कई प्रदेशों से बर्ड फ्लू से परिंदों की मौत के बाद आसन वेटलैंड में प्रवासी परिंदों की निगरानी जारी रखी गई। 

चकराता वन प्रभाग के रामपुर मंडी क्षेत्र के रेंजर राजेंद्र सिंह हिंगवाण के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने नमभूमि में पक्षियों की गतिविधियों का आंकलन किया। टीम ने आसन झील में मौजूद प्रवासी परिंदों की गतिविधियों को दूरबीन के माध्यम से देखा, अभी तक यहां पर सभी परिंदे स्वस्थ पाए गए हैं। टीम में शामिल वन दारोगा प्रदीप सक्सैना ने बताया कि आसन नमभूमि में मौजूद पक्षी सामान्य स्थिति में हैं। सफाई अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को साफ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bird Flu: उत्तराखंड में अब तक 871 पक्षियों की मौत, सबसे ज्यादा संख्या में मृत पाए गए कौए

chat bot
आपका साथी