भीमराव आंबेडकर ने दिया समाज में समरसता का संदेश, माजरीग्रांट में प्रतिमा का अनावरण कर बोले पदाधिकारी

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद लक्खा ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारत का संविधान बनाने के साथ समाज में समरसता का संदेश दिया है।माजरी ग्रांट वार्ड नंबर दस पार्क में सोमवार को भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:27 PM (IST)
भीमराव आंबेडकर ने दिया समाज में समरसता का संदेश, माजरीग्रांट में प्रतिमा का अनावरण कर  बोले पदाधिकारी
माजरी ग्रांट वार्ड नंबर दस पार्क में सोमवार को भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

संवाद सूत्र, डोईवाला: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद लक्खा ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारत का संविधान बनाने के साथ समाज में समरसता का संदेश दिया है।माजरी ग्रांट वार्ड नंबर दस पार्क में सोमवार को भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जाधारी खेम सिंह पाल ने कहा कि महापुरुषों को जाति बंधन में नहीं बांधा जा सकता है।

भाजपा माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि वह स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भी रहे। वह भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। किसान नेता सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में महापुरुषों का बड़ा योगदान रहा है। भाजपा डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता परमिंदर सिंह, सुमन लता, कुसुम लता शर्मा, रेनू चौधरी, रामकली व विक्रम सिह नेगी ने कहा कि उन्होंने अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान भी चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों, और महिलाओं के अधिकारो का समर्थन भी किया था।

यह भी पढ़ें- नगर निगम के तीन कर्मचारी पॉजिटिव, आवश्यक सेवा को छोड़ सभी कार्यालय तीन दिन के लिए बंद 

इससे पूर्व समाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख विनोद राणा, पूर्व बीडीसी दिलीप सिंह, गुरजीत सिंह, सुशील कुमार, प्रताप सिंह, गगनदीप सिंह, रजनी देवी, प्रदीप नेगी, मोहम्मद तय्यब, गुरदीप सिंह , जसपाल सिंह, जरनैल सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, दीपक रावत, उत्तम रौथाण, ललित पंत, गंगादास, सुरेंद्र सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे 

यह भी पढ़ें- Haridwar Kumbh Mela 2021: कोविड गाइडलाइन के साथ होगा देव डोलियों का कुंभ स्नान

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी