जोशीमठ में भालू के हमले में चार लोग घायल, वन विभाग ने की हवाई फायरिंग

बीती रात्रि से तड़के तक भालू ने नगर क्षेत्र के चुनार गांव व सिंहधार में पांच व्यक्त्यिों पर हमला कर घायल किया है। सूचना के बाद रात्रि को ही मौके पर पहुंचे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारियों ने हवाई फायर कर भालू को भगाने का प्रयास भी किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:55 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 12:32 AM (IST)
जोशीमठ में भालू के हमले में चार लोग घायल, वन विभाग ने की हवाई फायरिंग
जोशीमठ में भालू के हमले में चार लोग घायल, वन विभाग ने की हवाई फायरिंग।

गोपेश्वर (चमोली), जेएनएन। जोशीमठ नगर क्षेत्र में इन दिनों भालू का आतंक है। बीती रात्रि से तड़के तक भालू ने नगर क्षेत्र के चुनार गांव व सिंहधार में पांच व्यक्त्यिों पर हमला कर घायल किया है। सूचना के बाद रात्रि को ही मौके पर पहुंचे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारियों ने हवाई फायर कर भालू को भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन भालू फिर भी नगर क्षेत्र में ही विचरण करते हुए देखा गया है। इससे लोगों में भालू की दहशत है।

बीती रात्रि को जोशीमठ मारवाड़ी के पास चुनार मुहल्ले में भालू ने साधु सहित तीन ग्रामीणों पर हमला किया। भालू के हमले से 60 वर्षीय कैलाश दास निवासी उमा माहेश्वरी आश्रम विष्णुप्रयाग, 50 वर्षीय खडग सिंह निवासी चुनार मारवाड़ी, 30 वर्षीय दीपक जोशी निवासी मारवाड़ी घायल हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी सूचना नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारियों को दी। वन कर्मियों ने रात्रि को भालुओं को भगाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। बताया गया कि यहां पर भालुओं का एक झुंड देखा गया। तड़के इस गांव से लगे सिंहधार गांव में भी भालू के हमले से दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।

उत्‍तरकाशी में एक महिला दुर्गा बन भालू से भिड़ी 

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक स्थित नाल्ड गांव में एक महिला दुर्गा बन भालू से भिड़ गई। महिला ने दरांति उठाकर भालू पर पर वार कर दिए, जिसके बाद भालू वहां से जंगल की और भाग गया। इस घटना में भालू ने महिला को भी जख्मी कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तरकाशी जिले के नाल्ड गांव निवासी जलमा देवी (45) पत्नी रामगोविंद शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे खेतों में काम करने गई थी। खेतों में छुपे भालू ने अचानक महिला पर हमला किया। महिला ने पहले तो किसी तरह खुद को संभाला और फिर भालू से दो-दो हाथ कर लिए। महिला ने दरांती से भालू पर वार किए और उसे मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान महिला भी घायल हो गई। घायल अवस्था में वो किसी तरह खेत से घर पहुंची। डिप्टी रेंजर पपेंद्र रौतेला और वनकर्मियों ने महिला को उत्तरकाशी अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सकलानी ने बताया कि भालू के हमले में घायल हुई महिला का उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी