दिल्ली में गडकरी और निशंक से मिले बंशीधर भगत, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। वह जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:42 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:42 AM (IST)
दिल्ली में गडकरी और निशंक से मिले बंशीधर भगत, विभिन्न विषयों पर की चर्चा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात करते हुए।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भगत गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पांच दिसंबर से उत्तराखंड के तीन दिनी प्रवास पर रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भगत ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया। भगत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक से भी मुलाकात की और राज्य में केंद्रीय विद्यालय खोलने समेत शिक्षा से जुड़े विषयों पर बातचीत की।

भगत ने केंद्रीय मंत्री निशंक को वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान मिलने पर  बधाई दी। साथ ही कहा कि इस सम्मान से न केवल निशंक बल्कि साहित्य जगत और देश का सम्मान बढ़ा है। भगत के साथ पार्टी तरुण बंसल भी थे।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत भी है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें हमारे मूल अधिकार देता है, लेकिन इनके साथ ही संविधान हमें हमारे मूल कर्तव्यों की शिक्षा भी देता है। संविधान दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि प्रत्येक नागरिक अपने मूल अधिकारों के साथ-साथ अपने मूल कर्तव्यों का भी ध्यान रखे। 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है। भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में कांग्रेसियों ने अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी, कहा वह कांग्रेस के सच्‍चे सिपाही थे

chat bot
आपका साथी