चमोली के लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे 20 घंटे बाद खुला

बारिश के बाद चमोली के लामबगड़ में भूस्खलन से बंद हुआ बदरीनाथ राजमार्ग 20 घंटे बाद खोला जा सका। पहाड़ी जिलों में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 08:35 PM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 09:20 PM (IST)
चमोली के लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे 20 घंटे बाद खुला
चमोली के लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे 20 घंटे बाद खुला

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा मार्गों का भूस्खलन से बाधित होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। बीती रात हुई बारिश के बाद चमोली के लामबगड़ में भूस्खलन से बंद हुआ बदरीनाथ राजमार्ग गुरुवार को 20 घंटे बाद खोला जा सका। गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ राजमार्ग सुचारू रहे। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार पहाड़ी जिलों में अगले चौबीस घंटों में कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान है। 

गुरुवार को 20 घंटे बाद लामबगड़ में बदरीनाथ राजमार्ग खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब भी  सुरक्षा के लिहाज से लामबगड़ में मार्ग खतरनाक बना है और यहां पर पुलिस व एसडीआरएफ की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि बुधवार को दोपहर में 12 बजे के करीब लामबगड़ में हाईवे मलबा व बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया था।

यह भी पढ़ें: दून में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत Dehradun News

बुधवार को लगातार पत्थर गिरने के कारण हाईवे खोलने का कार्य शुरू नहीं हो सका। इस पर गुरुवार को सुबह से ही एनएच ने हाईवे को खोलने का कार्य शुरू कर दिया था। दोपहर बाद मार्ग खोल दिया गया। लामबगड़ में नियमित अंतराल पर भूस्खलन जारी रहने पर अब इसके ट्रीटमेंट की मांग जोर पकड़ने लगी है। बदरीनाथ बचाओ संघर्ष समिति ने ट्रीटमेंट को लेकर ठोस निर्णय नहीं होने पर शुक्रवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि बदरीनाथ धाम के साकेत तिराहे पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद लामबगड़ में भी धरना दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बारिश और भूस्खलन से उत्तराखंड की 100 सड़कें बंद, पैदल नापनी पड़ रही दूरी  

chat bot
आपका साथी