शिवलोक कालोनी में चार गलियां बदहाल, नागरिक परेशान

विकासनगर बाबूगढ़ स्थित शिवलोक कालोनी में चार गलियों की हालत बेहद खराब है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:13 PM (IST)
शिवलोक कालोनी में चार गलियां बदहाल, नागरिक परेशान
शिवलोक कालोनी में चार गलियां बदहाल, नागरिक परेशान

जागरण संवाददाता, विकासनगर: बाबूगढ़ स्थित शिवलोक कालोनी में चार गलियों की हालत बेहद खराब है। स्थानीय निवासी इससे परेशान हैं। कई बार पालिका प्रशासन को समस्या बताने के बाद भी बदहाल सड़क की दशा नहीं बदली। पालिका प्रशासन पर आरोप लग रहे हैं कि, नए जुड़े क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। कालोनी निवासी अब अपनी परेशानी लेकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान के पास पहुंचे और उन्होंने निस्तारण कराने की मांग की है।

पिछले निकाय चुनाव से पहले बाबूगढ़, रसूलपुर और दिनकर विहार आदि क्षेत्र पालिका में जुड़े थे, लेकिन इन क्षेत्रों में नगर विकास की कोई योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी। परेशान स्थानीय नागरिकों ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में कहा कि, कालोनी की चार सड़कें एक बार भी नहीं बनी हैं और पालिका में शामिल होने के बाद भी कच्ची हैं। वर्ष 2017 से कई बार पालिका विकासनगर प्रशासन को पत्र दिया जा चुका है, बावजूद इसके सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने विधायक से गलियों में मार्ग निर्माण कराने के लिए पालिका प्रशासन को निर्देशित करने की मांग की। कहा कि, हल्की बरसात में ही गलियां तालाब की शक्ल ले लेती हैं, जिससे अधिकांश लोग घरों में ही कैद होकर रह जाते हैं। नागरिकों ने कहा कि एक तरफ सरकार और जनप्रतिनिधि समस्या तेजी से हल करने का दावा करते हैं, वहीं शिवलोक कालोनी में इन वादों का असर नहीं दिख रहा है। विधायक को ज्ञापन देने वालों में आशीष कुमार, रामअवतार रोहिला, मेहर सिंह, धर्मपाल, रीना, विवेक शर्मा, ललित कुमार, प्रियंका मिश्रा, इसम सिंह चौहान, मनीष, सुभाष चंद मिश्रा, जोध सिंह, मनोज शर्मा, श्यामा देवी, रेखा शर्मा, मुन्ना लाल, नगीना देवी, सविता, बीआर सागर, हरपाल सिंह, रोहित, देवेंद्र सिंह, पीयूष कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी