सेलाकुई व डाकपत्थर फायर स्टेशन के कर्मियों ने चलाया जागरुकता अभियान

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सेलाकुई व डाकपत्थर फायर स्टेशन के कर्मियों ने बुधवार को नगर में जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने पंपलेट बांटकर नगरवासियों को आग से बचाव के उपाय बताए। आग लगने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:40 PM (IST)
सेलाकुई व डाकपत्थर फायर स्टेशन के कर्मियों ने चलाया जागरुकता अभियान
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सेलाकुई व डाकपत्थर फायर स्टेशन के कर्मियों ने बुधवार को नगर में जागरुकता अभियान चलाया।

संवाद सहयोगी, विकासनगर: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सेलाकुई व डाकपत्थर फायर स्टेशन के कर्मियों ने बुधवार को नगर में जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने पंपलेट बांटकर नगरवासियों को आग से बचाव के उपाय बताए। आग लगने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून आरएस खाती के निर्देश पर सेलाकुई फायर स्टेशन प्रभारी सुनील दत्त तिवारी व डाकपत्थर अग्निशमन केंद्र प्रभारी मोहम्मद आजम के दिशा-निर्देशन में कर्मचारियों ने नगर में जागरुकता रैली निकाली।

मुख्य बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों में उन्होंने पंपलेट बांटकर नगरवासियों को आग लगने के कारण व इससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फायर कर्मियों ने इस दौरान पंपलैट व पोस्टर भी वितरित किए। उन्होंने आग लगने के समय प्रयोग में लाए जाने वाले आपातकालीन फोन नंबर के बारे में भी बताया। स्टेशन प्रभारी ने कहा आग लगने से पहले के उपायों में समय से अग्निशमन उपकरणों की जांच, दुकानों या मकानों के भीतर विद्युत फिटिंग व बोर्ड आदि की समय से जांच पड़ताल करना जैसी बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा सावधानी बरतने से आग लगने की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा इसके साथ ही आग लगने के समय सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए आग की रोकथाम के उपायों से भी नुकसान को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1944 में मुंबई के बंदरगाह पर जहाज में भीषण अग्नि दुर्घटना घटित हुई थी।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में हवालात में बंद युवक निकला कोरोना संक्रमित, हड़कंप

इस अग्निकांड के दौरान विस्फोट में अग्निशमन कार्य करते समय 66 फायर सर्विस कर्मी शहीद हुए थे। उन शहीद फायरमैन व उसके उपरांत अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए दिवगंत फायर सर्विस अधिकारियों व कर्मचारियों की स्मृति में प्रति वर्ष 14 अप्रैल को समस्त राष्ट्र की अग्निशमन सेवाएं अग्निशमन सेवा दिवस मनाती हैं। साथ ही इनकी सेवा भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया जाता है। इस मौके पर अग्निशमन सेवा के शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में रविंद्र बिष्ट, नितिन शर्मा, ओमप्रकाश, सोबन सिंह, लोकेश, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Ramadan 2021: रहमत और बरकत का माह-ए-रमजान शुरू, जानिए क्या है गाइडलाइन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी