गाय को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प आज होगा पेश

विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे बुधवार को सरकार की ओर से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प प्रस्तुत किया जाएगा। यह संकल्प पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:10 PM (IST)
गाय को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प आज होगा पेश
गाय को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प आज होगा पेश

राज्य ब्यूरो, देहरादून

विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे बुधवार को सरकार की ओर से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प प्रस्तुत किया जाएगा। यह संकल्प पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

गाय को राष्ट्रमाता बनाने की मांग देवभूमि से उठी है और अब सरकार इसे संबल देने जा रही है। इसी कड़ी में विधानसभा के मानसून सत्र में यह संकल्प बुधवार को पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि संत गोपालमणि महाराज गाय को राष्ट्रमाता बनाने की मांग को लेकर मुहिम छेड़े हुए हैं। इस संबंध में 26 विधायकों की ओर से भी संकल्प की सूचना विधानसभा को दी गई है।

विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की मंगलवार शाम हुई बैठक के बाद बुधवार के लिए जारी कार्यसूची में उल्लेख है कि यह संकल्प पशुपालन मंत्री प्रस्तुत करेंगे। यही नहीं, बुधवार को सत्र के दौरान चार संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि दो विधेयक पारित होंगे।

chat bot
आपका साथी