ऋषिकेश में मिनी मैराथन में आर्यन और ममता रहे प्रथम

क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2021 के तहत पूर्णानंद खेल मैदान में पुरुष और महिला वर्ग के लिए ओपन मिनी मैराथन आयोजित की गई। इसमें आर्यन कैंतूरा और ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित ओपन मिनी मैराथन का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष रोशन रतू़ड़ी ने किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:43 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:43 PM (IST)
ऋषिकेश में मिनी मैराथन में आर्यन और ममता रहे प्रथम
सोमवार को पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित ओपन मिनी मैराथन का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष रोशन रतू़ड़ी ने किया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2021 के तहत पूर्णानंद खेल मैदान में पुरुष और महिला वर्ग के लिए ओपन मिनी मैराथन आयोजित की गई। इसमें आर्यन कैंतूरा और ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित ओपन मिनी मैराथन का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष रोशन रतू़ड़ी ने किया। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और खेल गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने के लिए कहा।

इसके बाद समस्त प्रतिभागी पूर्णानंद से शिवानंद मार्ग, तपोवन तिराहा, बाईपास मार्ग से होते हुए वापस खेल मैदान पहुंचे। इसमें पुरुष वर्ग में आर्यन कैंतूरा प्रथम, अभिषेक यादव और राहुल पुंडीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ममता ने प्रथम, खुशी द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार, स्वास्थ्य लिपिक दीपक कुमार, जगवीर नेगी, शंकर नौटियाल, जगमोहन कुड़ियाल,सतीश चमोली, प्रमोद उनियाल, देवप्रिय, नवीन द्विवेदी, सफाई नायक देवेंद्र, राजू, मायाराम आदि उपस्थित थे।

बालिकाओं को किया सम्मानित

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत और खेलों में अव्वल प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने कहा कि हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। इसलिए समाज में महिलाओं को सम्मान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याएं व्याप्त हैं, जिनके खात्मे के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से समाज सेवा के लिए  राधिका बंसल, सोनिया बंसल, उन्नति अग्रवाल, युक्ति अग्रवाल तथा विभिन्न खेलों में अच्छा मुकाम बना रही तानिया सिंह, अंजलि गुप्ता, खुशी सैनी को सम्मानित किया गया। इस दौरान भारत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, हरीश आनन्द, नूपुर गोयल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात ने उत्तराखंड को 73 रन से हराया

chat bot
आपका साथी