भाजपा महानगर के विधानसभा प्रभारी नियुक्त, जनता तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं Dehradun News

भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:34 PM (IST)
भाजपा महानगर के विधानसभा प्रभारी नियुक्त, जनता तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं Dehradun News
भाजपा महानगर के विधानसभा प्रभारी नियुक्त, जनता तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। महानगर भाजपा ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। साथ ही उन्हें दायित्व भी सौंप दिए गए हैं। 

गुरुवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों की लिस्ट जारी की, जिसमें सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में रतन सिंह चौहान को प्रभारी और तृप्ता जाटव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। धर्मपुर में उदय सिंह पुंडीर प्रभारी व संजय सिंघल सह प्रभारी हैं। रायपुर क्षेत्र से आशीष नागरथ को प्रभारी और मुनिया पाल को सह प्रभारी बनाया गया है। राजपुर विस क्षेत्र में अनंत सागर प्रभारी और सुनील शर्मा सह प्रभारी बने हैं। कैंट में बृजलेश गुप्ता को प्रभारी, जबकि हरीश कोहली को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

मसूरी क्षेत्र से रुद्रेश शर्मा प्रभारी व संध्या थापा सह प्रभारी बने हैं। डोईवाला विस क्षेत्र में सत्येंद्र सिंह नेगी को प्रभारी और पूरन सिंह नेगी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि इन सभी प्रभारी और सह प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ समितियों और शक्ति केंद्रों का सत्यापन करेंगे। साथ ही पार्टी की रीति-नीति के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जन-जन को जानकारी देंगे। 

यह भी पढ़ें: नए कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर है मुख्य मुद्दा Dehradun News

मंडल कार्यकारिणी घोषित 

भाजपा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मंडी की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई। मंडल अध्यक्ष पूनम ममगाईं ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर जगदीश भद्री, ईश्वर नेगी, धर्मपाल सिंह चौहान व अनुज वालिया को चुना गया है। जबकि जितेंद्र रावत और दयाराम महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा प्रकाश गैरोला, सुनील सिंह, अरुणा लिंबू, मंजू तनवाल और सुबोध नौटियाल मंत्री बनाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव में सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे कर्मचारी

chat bot
आपका साथी